मुख्य सड़क किनारे रोपे पौधे, पार्क को लिया गया गोद
Deoria News - देवरिया में इनर व्हील क्लब की चेयरमैन प्रिय नारायण का स्वागत किया गया। उन्होंने क्लब द्वारा किए जा रहे 100 से अधिक सामाजिक कार्यों की सराहना की और सेवा कार्यों को जारी रखने के लिए प्रेरित किया। क्लब ने पौधारोपण और सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए।

देवरिया, निज संवाददाता। इनर व्हील क्लब की चेयरमैन प्रिय नारायण का रविवार को देवरिया दौरा पर स्वागत किया गया। शहर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। चेयरमैन ने क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। साथ ही सेवा कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित किया। क्लब की अध्यक्ष चांदनी ने बताया कि अब तक क्लब द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में 100 से अधिक सामाजिक परियोजनाएं सफलतापूर्वक संचालित की जा चुकी हैं। क्लब द्वारा कई सामाजिक परियोजनाओं का आयोजन किया गया। क्लब की ओर से मुख्य मार्ग पर डीएम आवास के सामने 25 पौधों का पौधारोपण किया गया।
साथ ही भुजौली कॉलोनी स्थित एक पार्क को गोद लेकर उसका नाम औषधीय पार्क रखा गया। पार्क एवं मुख्य मार्ग पर सड़क सुरक्षा से संबंधित होर्डिंग भी लगाए गए, ताकि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ सके और सुरक्षित यातायात को प्रोत्साहन मिले। चेयरमैन का सचिव अंजना मिश्रा, कोषाध्यक्ष भारती शुक्ल सपना अरोरा, पूर्व अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्यों ने स्वागत किया। कोऑर्डिनेटर अर्शिया रहमान ने आभार व्यक्त किया। संचालन उर्मिला यादव ने किया। इस दौरान प्रियंका जोशी, एकता जायसवाल, यशोदा जायसवाल, सुचित्रा अवस्थी, मधु चौरसिया, माया त्रिपाठी, उषा मणि, लक्ष्मी बर्नवाल, सीमा बर्नवाल, पुष्पा बर्नवाल, रीमा सिंह, इंदु बर्नवाल आदि उपस्थित रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



