अब शादी, तिलक को रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़़ी मांग, डीएसओ परेशान
Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। अब शादी, तिलक, मुंडल और ब्रह्मभोज में लोगों को भोजन कराने

देवरिया, निज संवाददाता। अब शादी, तिलक, मुंडल और ब्रह्मभोज में लोगों को भोजन कराने को सिलेंडरों की मांग बढ़ने लगी है। शादी, तिलक, ब्रह्मभोज के लिए सिलेंडर मांगने को डीएसओ ऑफिस पर रोज एक से डेढ़ दर्जन लोग पहुंच रहे हैं। समाधान दिवस से लेकर डीएम तक से लोग सिलेंडर उपलब्ध कराने की फरियाद कर रहे हैं। अधिकांश लोगों द्वारा 7 से 10 नग सिलेंडरों की डिमांड की जा रही है। लेकिन वितरण में ओटीपी नंबर की अनिवार्यता से सिलेंडर उपलब्ध कराना मुश्किल हो गया है।अप्रैल महीने में काफी कर्कश लगन है। जिनके घर शादी, तिलक व अन्य कार्यक्रम है वह इसकी तैयारी में जुटे हैं।
उनके द्वारा निमंत्रण कार्ड का वितरण किया जा रहा है। लोग कार्यक्रम कराने को घर, मैरेज हाल तय कर लिये हैं। लेकिन शादी, तिलक, मुंडन व ब्रह्मभोज वाले परिवारों की सबसे बड़ी समस्या सिलेंडर का इंतजाम करना है। बावर्ची ने भोजन करने वालों की संख्या के आधार पर सिलेंडरों की डिमांड की है। लेकिन गैस की किल्लत के चलते सिलेंडर मिलना मुश्किल हो गया है। पहले लोग दूसरों से सिलेंडर मांग लेते थे, लेकिन जब से किल्लत शुरू हुई है लोग अपने लिए भराकर रिजर्ब रख रहे हैं।यह देख जिनके घर शादी, तिलक, मुंडन व ब्रह्मभोज है वह कार्ड के साथ जिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर सिलेंडर उपलब्ध कराने की डिमांड कर रहे हैं। सोमवार को अंसारी रोड की मंजू देवी, भटनी के रामाज्ञा भारती, पाण्डेय चक के अमन विश्वकर्मा समेत करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने डीएसओ से शादी, तिलक, ब्रह्मभोजन, मुंडन कार्ड के साथ प्रार्थना पत्र देकर 7 से 10 नग सिलेंडर की मांग की। लेकिन सिलेंडर वितरण में ओटीपी व्यवस्था के चलते आपूर्ति विभाग भी लोगों को सिलेंडर उपलब्ध कराने का पक्का आश्वासन नहीं दे रहा था।बुकिंग के बाद सिलेंडर नहीं मिलने की शिकायतें लेकर लोग आ रहे हैं और उसका समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है। अब शादी, तिलक, ब्रह्मभोज आदि के लिए कार्ड के साथ सिलेंडर को प्रार्थना पत्र आने लगे हैं। सोमवार को करीब डेढ़ लोगों ने प्रार्थना पत्र देकर सिलेंडर की मांग की। ओटीपी व्यवस्था के चलते सभी को मांग के अनुसार सिलेंडर उपलब्ध कराना मुश्किल है।संजय कुमार पाण्डेय, जिला पूर्ति अधिकारी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


