Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsIncreased Urea Demand After First Wheat Irrigation in Deoria District
नहीं होगी किल्लत, बिक्री केन्द्रों पर है 29 हजार एमटी यूरिया

नहीं होगी किल्लत, बिक्री केन्द्रों पर है 29 हजार एमटी यूरिया

संक्षेप:

Deoria News - देवरिया जिले में बिक्री केन्द्रों पर 29 हजार एमटी यूरिया उपलब्ध है। रबी सीजन में गेहूं एवं दलहनी फसलों की बुवाई के बाद यूरिया की मांग बढ़ी है। दिसंबर तक 28919 एमटी यूरिया वितरण का लक्ष्य है। किसानों को मांग के अनुसार यूरिया उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।

Dec 19, 2025 09:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता जिले के बिक्री केन्द्रों पर 29 हजार एमटी यूरिया उपलब्ध है। पहली सिंचाई के बाद यूरिया की डिमांड बढ़ गयी है। दिसंबर माह तक 29 हजार एमटी यूरिया वितरण का लक्ष्य है। वहीं रबी में 14000 एमटी डीएपी का वितरण हो चुका है। रबी सीजन में पौने लाख हेक्टेयर में गेहूं एवं दलहनी, तिलहनी फसलों की बुवाई की गयी है। जिन क्षेत्रों में पहले गेहूं की बुवाई की गयी है वहां पहली सिंचाई होने लगी है। पहली सिंचाई के बाद किसानों में यूरिया की मांग बढ़ गयी है। रबी सीजन में 53272 एमटी यूरिया का वितरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दिसंबर तक 28919 एमटी यूरिया का वितरण किया जायेगा। वर्तमान समय में 27968 एमटी यूरिया बिक्री केन्द्रों पर उपलब्ध है। जबकि बफर गोदाम में 1101 एमटी यूरिया रखा गया है। इस तरह से कुल 29069 एमटी यूरिया उपलब्ध है। गेहूं की पहली सिंचाई के बाद यूरिया की मांग बढ़ने लगी है। यह देखते हुए अधिकांश साधन सहकारी समितियों पर यूरिया उपलब्ध कराया गया है। वहीं निजी खाद की दुकानों पर भी पहले से यूरिया का स्टाक रखा गया है। विभाग द्वारा मांग के अनुसार यूरिया उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। वहीं रबी सीजन में 13736 एमटी डीएपी व 8061 एमटी एनपीके का वितरण किया गया है। जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह ने कहा कि किसानों को मांग के अनुसार यूरिया उपलब्ध कराया जायेगा। सहकारी व निजी विक्रय केन्द्रों पर यूरिया उपलब्ध है।