मेडिकल कॉलेज में आंख, बुखार, पेट दर्द, उल्टी, दस्त के बढ़े मरीज, हुआ हंगामा

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में आंख की बीमारी, बुखार

मेडिकल कॉलेज में आंख, बुखार, पेट दर्द, उल्टी, दस्त के बढ़े मरीज, हुआ हंगामा

देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में आंख की बीमारी, बुखार पेट दर्द, उल्टी, दस्त से पीड़ित मरीज बढ़े हैं। इसके अलावा त्वचा, नस, जोड़ों के दर्द, श्वास रोग के मरीजों की संख्या भी अधिक रही। शनिवार को करीब पैंतीस सौ से अधिक लोग पहुंचे थे। पर्ची काउंटर, ओपीडी से लेकर जांच व दवा के लिए भीड़ रही। आर्थो, मेडिसिन, स्किन, ईएनटी, नेत्र में लंबी कतार रही। बाल रोग, पल्मोनरी मेडिसिन, सर्जरी में भी मरीजों की लाइन रही। डॉक्टर कक्ष में पहले जाने को लेकर धुक्का-मुक्की, तो कुछ स्थानों पर लोग गार्ड से उलझ गए, जिससे कई बार हंगामा हुआ। दवा के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ा। डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर लंबी कतार रही, लोगों को एक से डेढ़ घंटे तक प्रतीक्षा करना पड़ा, जिससे परेशानी हुई। कुछ लोग भीड़ देख बिना जांच कराए लौट गए।

मरीजों की संख्या

मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या अधिक रही। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तथा बिहार प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्र के लोग आए थे। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह से लाइन लगने लगी। एमसीएच विंग में सुबह 11.30 बजे मेन गेट के बाहर तक लाइन हो गई। यहां धक्का-मुक्की हुई। करीब 2400 लोगों ने पर्चा लिया, जबकि फालोअप में पंद्रह सौ से अधिक लोग पहुंचे थे। आर्थों में अधिक भीड़ रही। यहां करीब 560 से अधिक मरीजों का इलाज हुआ। इसमें नस, कमर, घुटना, गर्दन दर्द, सर्वाइकल व हड्डी टूटने से पीड़ित मरीज अधिक रहे। मेडिसिन में लंबी कतार रही। चेस्टपेन की शिकायत लेकर करीब पांच लोग पहुंचे थे। इसके अलावा उल्टी, दस्त, पेट दर्द, बुखार व बीपी, शुगर के अधिक मरीज रहे। लोगों को काफी तक इंतजार करना पड़ा। बगल से जाने पर गार्ड के रोकने से लोग उलझ गए, जिसको लेकर कई बार हंगामा हुआ। सुरक्षा कर्मियों ने शांत कराया। यहां करीब 360 से अधिक मरीजों का इलाज हुआ। मौसम बदलने से नेत्र रोग विभाग में भीड़ बढ़ गई है। यहां करीब 311 से अधिक मरीज पहुंचे थे। इसमें आंख में खुजली, पानी, दर्द, चुभन, लालीपन के अधिक मरीज रहे। स्किन विभाग में करीब 272 मरीजों का इलाज हुआ। इसमें दिनाय, खुजली, दाने निकलने के पीड़ित मरीज अधिक रहे। बाल रोग विभाग में लंबी कतार रही। यहां 220 से अधिक मरीजों का उपचार हुआ। इसमें बुखार, सर्दी, खांसी, पेट दर्द, श्वास, उल्टी, दस्त से पीड़ित अधिक मरीज रहे। गंभीर करीब 14 मरीजों को भर्ती किया गया। नाक, कान, गला विभाग में लंबी लाइन रही। कान में खुजली, दर्द, सनसनाहट, कम सुनाई देने व गले की बीमारी से पीड़ित अधिक मरीज रहे। यहां करीब 177 से अधिक मरीजों का इलाज हुआ। सर्जरी में भी भीड़ रही। करीब तीन बजे तक उपचार किया गया। यहां करीब 170 से अधिक मरीजों का इलाज हुआ। इसमें हेड इंजरी, पथरी, हार्निया सहित अन्य बीमारी से पीड़ित मरीज रहे। पल्मोनरी मेडिसिन में भी लाइन रही। यहां 150 से अधिक मरीज पहुंचे थे। इसमें श्वास, खांसी, एलर्जी, अस्थमा के अधिक मरीज रहे। मानसिक रोग में माइग्रेन, अनिद्रा, भुलने आदि बीमारी से पीड़ित मरीज रहे। यहां 115 मरीजों का इलाज हुआ। दंत रोग में 107 मरीजों का उपचार हुआ। दवा काउंटर पर लंबी कतार रही। कुछ लोगों के बगल से जाने पर मरीज व तीमारदार उलझ गए। तीन बजे के बाद तक मरीजों को दवा वितरण हुआ। दोनों डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर सुबह से भीड़ रही। लाइन गेट से बाहर तक पहुंच गई थी। उमस भरी गर्मी में लोगों को करीब एक से डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा, जिससे परेशानी हुई। देर से पहुंचे लोग भीड़ और लाइन देख बिना जांच कराए लौट गए।

गंदगी से फटकार

एसएनसीयू में गंदगी मिलने पर लगाई फटकार- मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के मद्देनजर सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने शनिवार को दोपहर बाद पीआईसीयू व एसएनसीयू का निरीक्षण किया। वह सबसे पहले पीआईसीयू पहुंचे, जहां सभी कर्मी मुस्तैद थे। उन्होंने जेआर और नर्सिंग स्टाफ को मनोयोग से मरीजों के इलाज व देखभाल का निर्देश दिया। साथ ही मरीजों व तीमारदारों के साथ मधुर व्यवहार करने की बात कही। यहां से एसएनसीयू पहुंचे, जहां गंदगी देख फटकार लगाई। साथ ही व्यवस्था को और बेहतर करने का निर्देश दिया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या कितनी बढ़ी है?
शनिवार को करीब पैंतीस सौ से अधिक लोग पहुंचे थे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।