Deoria News: मेडिकल कॉलेज में भीड़ बढ़ी, दवा का काउंटर घटा
Deoria News: महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ गई है, जबकि दवा के काउंटर को कम कर दिया गया है। इससे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। गर्मियों में बैठने और पेयजल की सुविधा नहीं है, जिससे मरीजों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। गर्भवती महिलाओं को भी दवा के लिए दूरी तय करनी पड़ती है।

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ बढ़ी है। यहां दवा का काउंटर बढ़ाने के बजाए घटा दिया गया है। मात्र चार काउंटर से ही वितरण का कार्य किया जाता है। इसकी वजह से मरीजों और तीमारदारों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। साथ ही आएदिन नोकझोंक भी होती रहती है। बैठने, पंखा का समुचित इंतजाम न होने से उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानी होती है। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शहर से लेकर जनपद के ग्रामीणांचल के अलावा पड़ोसी प्रांत बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग इलाज कराने आते हैं। हर रोज नए और फालोअप के मरीजों सहित करीब तीन हजार से अधिक लोग इलाज कराने पहुंचते हैं। पर्ची, ओपीडी, जांच कराने में मरीजों को काफी समय लग जाता है। इसके बाद उन्हें दवा के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। यहां पहले दवा वितरण के लिए छह काउंटर था, तो लोगों को सहूलियत थी, लेकिन उसे कम कर दिया गया है। अब चार काउंटर पर वितरण का कार्य होता है। इसमें दो पुरुष व दो महिला के लिए है। यहां टिन शेड में लंबी लाइन लगती है। करीब दो घंटे पसीने से तर-बतर खड़ा होना पड़ता है। यहां बैठने और पेयजल की व्यवस्था नहीं है। यहां लगे पंखे की हवा से राहत नहीं मिल पाती है। इतना ही नहीं पहले दवा लेने के लिए धक्का-मुक्की और आएदिन नोकझोंक भी होती रहती है। दवा बांटते-बांटते कर्मचारियों के भी पसीने छूट जाते हैं। यहां समुचित इंतजाम न होने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है。
गभर्वती को दवा के लिए करनी पड़ती है दूरी
मेडिकल कॉलेज परिसर के एमसीएच विंग में महिलाओं का इलाज किया जाता है। यहां प्रतिदिन करीब पांच से सात सौ मरीज आते हैं। इसमें गर्भवती के अलावा स्त्री रोग से संबंधित मरीज भी इलाज कराने आती हैं। यहां पैथालाजी जांच की सुविधा है, लेकिन दवा के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। डॉक्टर को दिखाने और ब्लड जांच कराने के बाद मरीज को दवा लेने के लिए दूरी तय करनी पड़ी है, जहां कतार में खड़े होकर उन्हें इंतजार करना पड़ता है, जिससे उन्हें परेशानी होती है। उसी भवन में दवा वितरण की सुविधा होने से उन्हें काफी सहूलियत होती।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


