Deoria News: मौसम बदलने से कान की बीमारी के बढ़े मरीज, फंगल इंफेक्शन की चपेट में आ रहे लोग
Deoria News: मौसम में बदलाव के चलते महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में कान की बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। लोग फंगल इंफेक्शन का शिकार हो रहे हैं, जिससे पीड़ित लोगों को भारीपन, खुजली, पानी आना और दर्द की समस्या हो रही है। ईएनटी विभाग में रोजाना दो सौ से अधिक मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं।
Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता मौसम में बदलाव की वजह से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में कान की बीमारी के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। लोग फंगल इंफektion की चपेट में आ रहे हैं। कान की बीमारी से पहले पीड़ित लोगों को दिक्कत हो रही है।
कान की बीमारी के लक्षण
इसकी वजह से कान में भारीपन, खुजलाहट, पानी आना, दर्द से पीड़ित हो रहे हैं। इन दिनों मेडिकल कॉलेज में इस तरह के लक्षण के मरीजों की संख्या बढ़ी है। शुगर के मरीजों को सर्तक रहने की जरूरत है। उनके पीड़ित होने की अधिक संभावना रहती है। मरीज को ठीक होने में दस से पंद्रह दिन का समय लग रहा है। डॉक्टर मरीजों को दवा देने के साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
फंगल इंफेक्शन और सावधानियाँ
बारिश के मौसम में वातावरण में नमी के कारण फंगस का संक्रमण बढ़ता है। इस समय कान की बीमारी से पीड़ित पुराने मरीजों की परेशाानी बढ़ जाती है। इसके अलावा नुकीली चीज से खुजलाने पर लोग फंगल इंफेक्शन की चपेट में आ रहे हैं, वहीं कान बहने और कान के पर्दे में छेद से पीड़ित लोग अधिक पीड़ित होते हैं।
मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या
मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग की ओपीडी में इन दिनों कान की बीमारी से ग्रसित मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। डॉक्टर कक्ष के बाहर लंबी कतार लग रही है। हर रोज करीब दो सौ से अधिक लोग इलाज कराने पहुंच रहे हैं। इसमें फंगल इंफेक्शन से पीड़ित करीब 50 से 60 मरीज रहते हैं। डॉक्टर परीक्षण के बाद मरीज के कान की सफाई करने के बाद दवा दे रहे हैं। साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। इलाज में लापरवाही से कान का पर्दा खरासब हो सकता है, जिससे सुनाई हमेशा के लिए कम हो सकती है।
डॉक्टर की सलाह
ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि बारिश के मौसम में वातावरण में नमी रहती है। यह फंगस के ग्रोथ के लिए उपयुक्त समय होता है, जिससे आटोमाइकोसिस (फंगल इंफेक्शन) का संक्रमण होता है और लोग चपेट में आते हैं। जुलाई से अक्टूबर माह तक संक्रमण अधिक होता है। इस समय एस्परजिलास या कैंडिडा फंगस का संक्रमण होता है। कान के पर्दे में पहले से इंफेक्शन होने से बहने, कान के पर्दे में छेद से पीड़ित लोग ग्रसित होते हैं, वहीं इम्युनिटी कम होने के कारण शुगर व कैंसर के मरीजों को फंगल इंफेक्शन से पीड़ित होने की अधिक संभावना रहती है।
लापरवाही से नुकसान
कुछ मरीजों को बार-बार होता है। इसमें कान में भारीपन, खुजली, पानी आना, दर्द व सुनाई कम देने, ब्लड आने की दिक्कत होती है। कान में खुजली होने पर नुकीली चीज से खुजलाए नहीं, कान में पानी न जाने दें। स्नान करते समय कान में रुई लगाएं, कान में तेल डालने से परहेज करें। कान में परेशानी होने पर लापरवाही नहीं नहीं करनी चाहिए, यह भारी पड़ सकती है। जल्द विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह पर इलाज करना चाहिए।

