Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsIncome Tax Raids on Forever Distillery in Deoria District
उसरा शराब फैक्ट्री पर इनकम टैक्स का छापा, कर्मचारियों का मोबाइल कब्जे में लिया

उसरा शराब फैक्ट्री पर इनकम टैक्स का छापा, कर्मचारियों का मोबाइल कब्जे में लिया

संक्षेप:

Deoria News - देवरिया जिले के उसरा बाजार स्थित फॉरएवर डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड पर मंगलवार सुबह इनकम टैक्स अधिकारियों ने छापा मारा। सीतापुर की पीएसी टीम के साथ अधिकारियों ने छापे के दौरान कुछ मोबाइल भी जप्त किए। फैक्ट्री में काम करने वाले लगभग 120 कर्मचारियों के बीच भय का माहौल है।

Dec 16, 2025 11:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

सुरौली(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के उसरा बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित शराब बनाने वाली फैक्ट्री पर मंगलवार की सुबह इनकम टैक्स के अधिकारियों ने छापा डाला। सीतापुर की एक कंपनी पीएसी के साथ टीम ने फॉरएवर डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड में प्रवेश किया। सुबह-सुबह छापा पड़ने से वहां हडकंप मच गया। विभाग के अधिकारी अभी अंदर बैठे हुए हैं और कंपनी के अधिकारियों का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो कंपनी के कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों के मोबाइल भी जप्त कर लिए गए हैं। छापा डालने अधिकारी अभी किसी से मिलने व जानकारी देने से इनकार कर रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सुरौली थाना क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया उसरा बाजार में फॉरएवर डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से शराब बनाने वाली फैक्ट्री संचालित होती है। इस फैक्ट्री में करीब 120 कर्मचारी कार्यरत है। मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे एक कंपनी पीएसी के साथ इनकम टैक्स की टीम ने कंपनी पर छापा डाला। कंपनी के गेट पर कुछ पीएसी बल तैनात कर दिए गए और कुछ बाकी सुरक्षा बलों के साथ अधिकारी अंदर प्रवेश कर गए। टीम ने कंपनी के कुछ कर्मचारियों व अधिकारियों के मोबाइल भी जप्त कर लिए हैं। टीम के साथ आई पीएसी कंपनी सीतापुर की है। सूचना है कि पूरे प्रदेश में इस कंपनी के सारे यूनिट पर एक साथ छापा डाले गए हैं। विभागीय अधिकारी कंपनी के अधिकारियों का इंतजार कर रहे हैं । मीडियाकर्मियों समेत अभी किसी से मिलने से वे इनकार भी कर दिए। छापा डालने वाले अधिकारियों ने लोकल पुलिस व अधिकारियों को भी सूचना नहीं दी है। कंपनी के अधिकारी भी कुछ बताने से इंकार कर रहे हैं। शराब फैक्ट्री के अधिकारियों व कर्मचारियों में भय का माहौल बना हुआ है।