
बीआरसी पर शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
Deoria News - देवरिया में समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए 70 शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने इस प्रशिक्षण का शुभारंभ किया, जिसमें दिव्यांग बच्चों की विशेष प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें मुख्य धारा में लाने पर जोर दिया गया।
लार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम ब्लॉक संसाधन केंद्र लार के प्रशिक्षण हाल में गुरुवार से समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को समावेशी शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से नोडल शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया। इस प्रशिक्षण में 70 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने मां सरस्वती के तस्वीर पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों में अलग से विशेष प्रतिभाएं छिपी होती हैं जिनके बाहर निकलने पर दिव्यांग उस क्षेत्र में विशेष तौर पर पारंगत होते हैं।

प्रशिक्षण के जरिए हम लोग दिव्यांगों के बारे में बारीक तौर पर जानकारी कर उनको अच्छी तरह से शिक्षित कर उनकी प्रतिभाओं को निखारने में योगदान दे सकते हैं। मास्टर ट्रेनर वेद प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि सामान्य जीवन में सभी बच्चे एक साथ शिक्षा ग्रहण करें और बच्चों में एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना हो ऐसा माहौल शिक्षक अपने कक्ष में तैयार करें। इस दौरान स्पेशल एजुकेटर रामनयन यादव,एआरपी रमेश तिवारी, शिशिर राय, अजीत कुमार, शिवेश यादव, अंबुज तिवारी, अनिल चौबे, सेराज अहमद आदि शिक्षक मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




