प्रतिमा का हुआ अनावरण, मेधावी किए गए सम्मानित

Mar 30, 2026 02:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - रामपुर कारखाना के मां उर्मिला देवी ग्रुप ऑफ कॉलेज में राम प्रसाद कुशवाहा की प्रतिमा का अनावरण हुआ। मुख्य अतिथि आचार्य विचार दास जी और विशिष्ट अतिथि अशोक सिंह कुशवाहा रहे। कार्यक्रम में छात्रों को साइकिल और सिलाई मशीन वितरित की गई। क्षेत्र के लोगों को भी साड़ी और ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया।

प्रतिमा का हुआ अनावरण, मेधावी किए गए सम्मानित

रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर कारखाना के मुण्डेरा लाला स्थित मां उर्मिला देवी ग्रुप ऑफ कॉलेज में रविवार दोपहर राम प्रसाद कुशवाहा की प्रतिमा अनावरण एवं विशिष्ट जनों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आचार्य विचार दास जी महाराज (पीठाधीश्वर, मगहर मठ) एवं विशिष्ट अतिथि अशोक सिंह कुशवाहा (पूर्व विजिलेंस अधिकारी) उपस्थित रहे। कॉलेज के प्रबंधक व समाजसेवी प्रेम कुशवाहा ने कहा कि माता-पिता की सेवा करना पुत्र का सबसे बड़ा पुनीत कर्तव्य है।इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को साइकिल एवं सिलाई मशीन वितरित कर सम्मानित किया गया। साथ ही क्षेत्र की महिलाओं एवं पुरुषों को साड़ी और ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया।

उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शम्भू शरण कुशवाहा ने की। इस दौरान डॉ. रजनी त्रिपाठी, राजेन्द्र मौर्य, धनंजय कुशवाहा, समीम, अरुण राव, मुरलीधर निषाद, प्रमोद कुशवाहा, धर्मवीर कन्नौजिया, कमलेश यादव, योगेन्द्र यादव, विनोद लाल श्रीवास्तव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।