Deoria News: 41 लाख रुपये की लागत से बनेगा सभागार व आवासीय भवन
Deoria News: देवरिया में शनिवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी सभागार और आवासीय भवन का लोकार्पण किया गया। 41 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस भवन से ब्लॉक कार्यालय के कार्यों में सुधार होगा। मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर सरकार के ध्यान देने की बात की।

Deoria News: बंजरिया बाजार (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। विकासखंड पथरदेवा कार्यालय परिसर में शनिवार को नवनिर्मित भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी सभागार एवं आवासीय भवन का लोकार्पण प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विधि-विधान के साथ किया। करीब 41 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस भवन के शुरू होने से ब्लॉक कार्यालय के कार्यों को बेहतर सुविधा मिलेगी। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है। विकासखंड स्तर पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवनों के निर्माण से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और आम जनता को भी इसका लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि गांवों तक विकास की योजनाओं का लाभ प्रभावी तरीके से पहुंचे। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष पथरदेवा हरिश शाही व संचालन भाजपा नेता संजय सिंह ने किया। इस दौरान सीडीओ राजेश कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही, खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार, प्रधान संघ अध्यक्ष मुरारी मोहन शाही, जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह, प्रभाकर राय, रामाशीष गुप्ता, जीवन पति त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष क्रांति सिंह, संजित धर द्विवेदी, अभिषेक पासवान, भीम यादव, रवि प्रकाश सिंह, वशिष्ठ कुशवाहा, विवेक दत्त राय, प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


