
महिला सिपाही से दुर्व्यवहार करने वाला अधीक्षक हटाया गया
Deoria News - तरकुलवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. अमित कुमार को महिला सिपाही के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर सीएमओ ने हटा दिया है। इस घटना के बाद जांच के लिए एक पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया...
देवरिया, निज संवाददाता। महिला सिपाही के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले तरकुलवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा.अमित कुमार को सीएमओ ने तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। साथ ही जांच के लिए एसीएमओ के नेतृत्व में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। हिन्दुस्तान में शुक्रवार को अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद यह कार्रवाई हुई है। तरकुलवा थाने में तैनात एक महिला सिपाही मेडिको लीगल कराने के लिए सीएचसी तरकुलवा में गई थी। इस बीच अधीक्षक डा.अमित कुमार ने महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर दिया। अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो गुरुवार की शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हिन्दुस्तान अखबार ने इस खबर को प्रमुखता से शुक्रवार के अंक में प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होते ही सीएमओ डा.अनिल कुमार गुप्ता ने इसे संज्ञान में ले लिया और तत्काल सीएचसी अधीक्षक डा. अमित कुमार को स्थानान्तरण करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुई संग्राम में तैनाती दी है। साथ ही जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




