अवैध खनन पर फर्म पर लगा पांच लाख जुर्माना
देवरिया में अवैध खनन की शिकायतों पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जांच का आदेश दिया। जांच में एक फर्म द्वारा बिना अनुमति मिट्टी खनन करने की पुष्टि हुई। फर्म पर पांच लाख का जुर्माना लगाया गया और उसकी अनुज्ञा निरस्त करने की कार्रवाई प्रस्तावित की गई। डीएम ने अवैध खनन रोकने के लिए नियमित निगरानी के निर्देश दिए।

देवरिया, निज संवाददाता। अवैध खनन की शिकायतों पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने खनन विभाग को जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर खनन निरीक्षक जितेंद्र कुमार शर्मा ने विभिन्न स्थलों पर जांच अभियान चलाया। जांच में देवरिया बाईपास प्राइवेट लिमिटेड फर्म द्वारा बिना अनुमति अवैध मिट्टी खनन करने की पुष्टि हुई। मामले की जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रस्तुत किए जाने के बाद उक्त फर्म पर पांच लाख का आर्थिक दंड लगाया गया है और उसकी अनुज्ञा निरस्त करने की कार्रवाई भी प्रस्तावित की गई है। खनन निरीक्षक ने बताया फर्म को प्रारंभिक नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन संतोषजनक उत्तर एवं साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करने पर कार्रवाई की गई।
बनकटा एवं खुखुंदू थाना क्षेत्र में अवैध खनन में संलिप्त एक-एक जेसीबी मशीन भी पकड़ी गई, जिन्हें संबंधित थानों के सुपुर्द कर दिया। डीएम ने कहा कि जनपद में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी, अभियान चलाकर अवैध खनन पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


