प्रशासन पर लगाया अवैध खनन का आरोप, डीएम से शिकायत
Deoria News - रामपुर कारखाना के हरपुर गांव के ग्रामीणों ने डीएम से अवैध खनन का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बिना अनुमति के गंडक नदी के पास बालू का खनन हो रहा है, जिससे बाढ़ और कृषि को खतरा है। खनन से नदी का प्राकृतिक प्रवाह प्रभावित हो रहा है, जिससे पर्यावरण और ग्राम सभा के हितों को नुकसान हो रहा है।

रामपुर कारखाना (देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद तरकुलवा विकासखंड के हरपुर गांव निवासी आधा दर्जन लोगों ने डीएम से प्रशासन पर अवैध खनन कराने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने गंडक नदी के नाम से दर्ज भूमि से अवैध खनन करने का आरोप लगाते हुए बाढ़ से नुकसान का अंदेशा जताया है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरपुर गांव निवासी ग्रामीणों का आरोप है कि गांव छोटी गंडक नदी के नजदीक है। बिना ग्रामवासियो तथा किसानों की सहमति के तहसीलदार सदर व कानूनगो, लेखपाल द्वारा सम्बन्धित ठेकेदार के मिली भगत से जबरन अवैध रूप से बालू मिट्टी का खनन किया जा रहा है।
उक्त खनन की गयी सामग्री को लगभग 25 किमी दूर सड़क बाई पास के निर्माण में उपयोग किया जा रहा है। यह कार्य बिना किसी वैध अनुमति के किया जा रहा है। जिससे अगल बगल के किसानों की खेती बर्बाद होगी। सरकारी भूमि का दुरूपयोग हो रहा है। बल्कि नदी के अस्तित्व, पर्यावरण असन्तुलन एवं ग्राम सभा के हितों को भी गम्भीर क्षति पहुंच रही है। अवैध खनन के कारण नदी की प्राकृतिक प्रवाह प्रभावित हो रहा है तथा भविष्य में बाढ़ व कटाव की गम्भीर समस्या उत्पन्न होगी। ग्राम को नदी में विलिन होने की प्रबल सम्भावना है। शिकायत करने वालों में धर्मेंद्र राव, चन्द्रशेन, रामसमझ,सनेही राव, बिपिन राव ,विनय राव, आदि ग्रामीण शामिल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


