
जब्त भूमि पर अवैध निर्माण करा रहे तीन नामजद व कुछ अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज
Deoria News - भाटपाररानी के ग्राम छितौनी में न्यायालय द्वारा जब्त की गई भूमि पर अवैध निर्माण के मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर तीन नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई उप जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर की गई है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। बनकटा थाना क्षेत्र के ग्राम छितौनी में न्यायालय द्वारा जब्त की गई भूमि पर अवैध निर्माण कराने पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर तीन नामजद व कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध शुक्रवार की देर रात्रि बनकटा पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है। ग्राम छितौनी में चल रहे भूमि संबंधी विवाद को लेकर उप जिलाधिकारी भाटपार रानी न्यायालय द्वारा बनकटा थाने की रिपोर्ट के आधार पर आराजी संख्या 711 रकबा 2 एकड़ 37 डिसमिल भूमि को जब्त कर दिया गया था। परंतु एक पक्ष द्वारा विशेष भूमि पर जबरन स्थानीय प्रशासन की मिली भगत से निर्माण कराया जा रहा था।
पीड़ित पक्ष सच्चिदानंद शर्मा द्वारा पुलिस अधीक्षक से जब न्याय की गुहार लगाई गई तो पुलिस अधीक्षक ने बनकटा थाने को दूसरे पक्ष के रीता देवी, राजित यादव और महेंद्र यादव तथा कई अज्ञात निवासीगण छितौनी थाना बनकटा के विरुद्ध न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर जबरन निर्माण कार्य का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया। बनकटा पुलिस तत्काल हरकत में आकर मुकदमा दर्ज कर विवेचना में जुट गई है। सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




