स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध क्लीनिक को किया सील
Deoria News - देवरिया में एक क्लीनिक पर छापेमारी की गई, जहाँ अवैध रूप से गर्भपात कराया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी पत्नी का गर्भपात कराने के दौरान गंभीर complications हुईं। डिप्टी सीएमओ की टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया और संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की।

देवरिया, निज संवाददाता। शहर के न्यू कालोनी स्थित एक क्लीनिक पर शनिवार को डिप्टी सीएमओ की टीम ने छापेमारी किया। क्लीनिक को नाम बदल कर अबैध रूप से चलाया जा रहा था। टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया। उसके संचालक के खिलाफ एफआईआर को सदर कोतवाली में तहरीर दी गयी। आरोप है कि क्लीनिक में तीन माह की गर्भवती का जच्चा-बच्चा के मौत का भय दिखाकर गर्भपात किया, इस दौरान महिला की आंत फट गयी। डेढ़ महीने से बीएचयू में जीवन-मौत से जूझ रही है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के अहिलवार निवासी आयुष कुमार मिश्र पुत्र विश्वनाथ मिश्र ने 2 अप्रैल को डीएम दिव्या मित्तल से शिकायत किया है उनकी पत्नी रिंकी देवी तीन माह की गर्भवती थी।
उसे न्यू कालोनी के अविका क्लीनिक में दिखाने 12 फरवरी को ले गया। वहां मौजूद डाक्टर व कर्मचारियों ने जच्चा-बच्चा की मौत का भय दिखाकर धन उगाही करने की मंशा से उनकी पत्नी का गर्भपात करा दिया। अप्रशिक्षित व्यक्तियों द्वारा घोर लापरवाही से गर्भपात कराने के दौरान उनकी पत्नी का आंत फंट गया। उन्हे आपरेशन के लिए बीएचयू में भर्ती कराया गया। जहां पर डाक्टरों ने शौच का रास्ता पेट से बनाना पड़ा और पेट के उपर थैली लगानी पड़ी। जहां जीवन मौत से जूझ रही और हालत नाजुक बना हुआ है। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ को इसकी जांच कराने का निर्देश दिया। सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डा. अश्वनी पाण्डेय, वरिष्ठ सहायक अरूण शाही, सूरज पाण्डेय की टीम ने शनिवार को शहर के न्यू कॉलोनी में आविका का नाम बदलकर तृषिका क्लिनिक पर छापेमारी की। टीम ने ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर व जनरल वार्ड का निरीक्षण किया। कर्मचारी सरिता यादव व खुशबू चौहान ने बताया कि दो दिन पूर्व ही अस्पताल का नाम अविका से तृषिका क्लिनिक किया गया है। क्लिनिक के पैड पर फीजिशियन डा. दयाशंकर राव बीएएमएस का नाम लिखा था। टीम को कोई अभिलेख नहीं मिलने पर उसे सील कर दिया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ अश्वनी पाण्डेय ने संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को सदर कोतवाली में तहरीर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


