Illegal Buildings Demolished in Itahua Chanduali Village जेसीबी लगा कर तोड़े गए पोखरी की भूमि पर बने मकान, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsIllegal Buildings Demolished in Itahua Chanduali Village

जेसीबी लगा कर तोड़े गए पोखरी की भूमि पर बने मकान

Deoria News - सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के इटहुआ चंदौली गांव में पोखरी की भूमि पर

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSun, 29 Dec 2024 07:30 PM
share Share
Follow Us on
जेसीबी लगा कर तोड़े गए पोखरी की भूमि पर बने मकान

सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के इटहुआ चंदौली गांव में पोखरी की भूमि पर बने अवैध भवनों को रविवार को जेसीबी लगा कर तोड़ा गया। इस दौरान पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।

एसडीएम दिशा श्रीवास्तव के आदेश पर रविवार को नायब तहसीलदार गोपालजी राजस्व विभाग व पुलिस टीम के साथ तहसील क्षेत्र के इटहुआ चंदौली गांव पहुंचे। आधा दर्जन लोगों ने करीब 15 वर्षो से ग्राम पंचायत की पोखरी की 15 डिसमिल भूमि में अवैध रूप के कब्जा कर उस भूमि में पक्का मकान बनवा लिया था। बुलडोजर चलवा कर पक्के मकान को गिरवा कर उस भूमि को खाली करा दिया गया। तहसील प्रशासन ने भूमि खाली कराने के लिए इसके पूर्व कब्जा किये लोगों को नोटिस भी जारी की थी।

इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर जेसीबी लगा कर कार्रवाई की गई। अतिक्रमण करने वालों में गांव के मैनेजर, उर्मिला, मीरा, अनिल, तारकेश्वर आदि शामिल रहे। इस दौरान नायब तहसीलदार के साथ उपनिरीक्षक नीरज, बबलू कुमार बिंद और राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। नायब तहसीलदार गोपालजी ने बताया कि इटहुआ चंदौली गांव में पोखरी की 15 डिसमिल भूमि में लोगों के पक्की मकान बनवा कर अतिक्रमण कर लिया था। प्रशासन व पुलिस ने पोखरी की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवा दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।