मंदिर में मूर्तियां तोड़े जाने से भड़के ग्रामीण, कई थानों की फोर्स तैनात
तरकुलवा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के
तरकुलवा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के कोन्हवलिया बाबू राय गांव में छोटी गंडक नदी किनारे स्थित काली माता मंदिर परिसर में बुधवार की रात अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा नंदी व हनुमान जी की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त कर दिया गया। गुरुवार की सुबह इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी, सीओ सदर समेत चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को नियंत्रित कर लोगो को समझा बुझाकर शांत कराया। ऐतिहात के तौर पर मन्दिर परिसर में फोर्स तैनात कर दी गई हैं.
घटना का विवरण
कोन्हवलिया गांव के बाहर छोटी गंडक के तट पर स्थित सबवट काली माता मंदिर परिसर में प्राचीन शिव मंदिर भी बना हुआ है। मंदिर में नंदी और हनुमान जी की प्रतिमाएं स्थापित हैं। रोज की तरह मंदिर के पुजारी योगेंद्र सिंह बुधवार देर शाम पूजा-अर्चना के बाद मंदिर गेट का ताला बंद कर अपने घर चले गए। गुरुवार सुबह जब वह मंदिर खोलने पहुंचे तो प्रतिमाएं टूटी देख स्तब्ध रह गए। उसी दौरान पूजा के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने भी घटना देखी और विरोध जताने लगे।ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान रामख्याली प्रसाद को दी। देखते ही देखते गांव में खबर फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जुट गए। स्थिति तनावपूर्ण होते देख सूचना पुलिस तक पहुंची। इसके बाद एडिशनल एसपी, सीओ सदर सतेंद्र कुमार राय के नेतृत्व में तरकुलवा, रामपुर कारखाना, बघौचघाट और महुआडीह थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा घटना की जांच शुरू कर दी.
पुलिस की कार्रवाई
थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। नई प्रतिमाएं स्थापित कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


