रास्ते को लेकर कृषि मंत्री से मिले ग्रामीण

Apr 06, 2026 02:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - तरकुलवा के बसंतपुर धूसी गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने कृषि मंत्री से मिलकर रास्ते की समस्या का समाधान मांगा। ग्रामीणों ने बताया कि एक व्यक्ति ने श्मशान घाट और छठ घाट जाने वाले पुराने रास्ते को अवरुद्ध कर दिया है, जिससे 50 गांवों के लोगों को दिक्कत हो रही है। मंत्री ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

रास्ते को लेकर कृषि मंत्री से  मिले ग्रामीण

तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत तरकुलवा के बसंतपुर धूसी गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने रास्ते की समस्या को लेकर प्रदेश के कृषि मंत्री से मुलाकात कर समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि श्मशान घाट, छठ घाट और गंगाधर बाबा स्थान पर जाने वाला पुराना रास्ता एक व्यक्ति द्वारा अवरुद्ध कर दिया गया है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने यह भी बताया कि करीब दो माह पूर्व महिलाओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। इससे नाराज होकर एक बार फिर बड़ी संख्या में ग्रामीण मंत्री से मिले और न्याय की गुहार लगाई।

ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते से 50 गावो के लोग आते जाते हैं। कृषि मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले का अभिलेखों के आधार पर शीघ्र निराकरण कराया जाएगा। इस दौरान मुक्तिनाथ कुशवाहा, भरत कुशवाहा, लालमोहन, गुड्डू कुशवाहा, अवधेश कुशवाहा,मुकेश गुप्ता समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।