मानव तस्करी के आरोप में बांग्लादेशी नागरिक समेत दो गिरफ्तार

Apr 18, 2026 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया में पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में एक बांग्लादेशी नागरिक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो नाबालिग लड़कियां और एक लड़का बरामद हुए। ये लोग कश्मीर ले जाने की योजना बना रहे थे। आरोपियों को जेल भेज दिया गया और बच्चों को बाल सुधार गृह में भेजा गया।

मानव तस्करी के आरोप में बांग्लादेशी नागरिक समेत दो गिरफ्तार

देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में एक बांग्लादेशी नागरिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो नाबालिग लड़कियां और एक लड़का बरामद किया गया, जिन्हें वे कश्मीर लेकर जा रहे थे। बांग्लादेशी नागरिक का साथी म्यांमार का रहने वाला है। दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। गत 16/17 अप्रैल की रात अवध असम एक्सप्रेस में स्कॉर्ट ड्यूटी कर रहे रेलवे सुरक्षा बल के हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव, विमलेश कुमार और कांस्टेबल शैलेश कुमार यादव को बिहार के जिरादेई पहुंचने पर जनरल कोच में दो नाबालिग लड़कियां, एक लड़का और दो वयस्क पुरुष संदिग्ध हालत में दिखाई दिए।

पूछताछ में नाबालिगों ने बताया कि जहीर हुसैन उर्फ जाहिद हुसैन उर्फ अयात तुसैन पुत्र सैयद हुसैन निवासी फोराबाजार थाना मौन्डू, रंगून, म्यामांर, हाल पता कच्छ बाजार बालू खाली कैम्प, अटारा झोपड़ी, बांग्लादेश और सद्दाम हुसैन पुत्र नूर अहमद निवासी फोकीरा बाजार, थाना मौन्डू, रंगून, म्यांमार, हाल पता ग्राम नूंह (सिद्दीक नगर) थाना सदर नूंह, जिला हरियाणा है। शादी/मजदूरी कराने के लिए गुवाहाटी से दिल्ली के रास्ते कश्मीर लेकर जा रहे हैं। नाबालिग लड़कियों ने बताया कि वे पता म्यांमार, हाल पता कच्छ बाजार, बालू खाली कैम्प, अटारा झोपड़ी, बांग्लादेश की रहने वाली हैं। उक्त दोनों व्यक्ति बांगलादेश बॉर्डर पार कराकर उन्हें लाए हैं।सुरक्षाकर्मिंयों ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना (एएचटी), जनपद देवरिया लाकर पांचों को सुपुर्द कर दिया। वहां पूछताछ में आरोपियों ने मानव तस्करी की बात स्वीकार की। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर थाना एएचटी को जेल भेजवा दिया। लड़के को राजकीय बाल सुधार गृह, गोरखपुर और लड़कियों को बाल संप्रेक्षण नारी गृह, जनपद बाराबंकी में दाखिल कराया गया है।--------इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे मूलतः म्यांमार के रहने वाले हैं, वर्तमान में बंगलादेश में रह रहे थे। आरपीएफ द्वारा उपरोक्त सभी को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना जनपद देवरिया के सुपुर्द किया गया था। थाने द्वारा समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों को जिला कारागार, देवरिया में दाखिल कराया गया है। बच्चों को बाल सुधार गृह और संप्रेक्षण नारी गृह भेजा गया है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।