रौनियार समाज के होनहारों का हुआ सम्मान

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया में अखिल भारतीय रौनियार समाज ने सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में चयनित एक दर्जन होनहारों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि दिलीप कुमार वैश्य ने मेहनत की अहमियत पर जोर दिया। कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया और मेधावियों को स्मृति चिन्ह दिए गए।

रौनियार समाज के होनहारों का हुआ सम्मान

देवरिया, निज संवाददाता। सोमवार को अखिल भारतीय रौनियार समाज ने निबंधन कार्यालय के सामने सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में चयनित रौनियार समाज के एक दर्जन होनहारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिल भारतीय रौनियार समाज के प्रांतीय अध्यक्ष दिलीप कुमार वैश्य व विशिष्ट अतिथि वैश्य लाल बाबू रौनियार ने महाराजा हेमचंद्र विक्रमादित्य के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उसके बाद मेधावियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि मेहनत व लगन से कठिन से कठिन लक्ष्य को भी हासिल किया जा सकता है। परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।

संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष वैश्य पारसनाथ गुप्त ने किया। सम्मानित होने वालों में साकेत कुमार गुप्ता, डॉ पंकज कुमार गुप्ता, डॉ अमन कुमार रौनियार, डॉ यशांक कुमार गुप्ता, रामप्रवेश गुप्ता व डॉ विवेक कुमार रौनियार आदि शामिल रहे। इस दौरान कोषाध्यक्ष एडवोकेट कृष्ण मोहन गुप्ता, सेवाओम प्रकाश रौनियार, सुरेश प्रसाद, रौनियार वैश्य, राजीव प्रसाद, मदन प्रसाद रौनियार, अशोक कुमार रौनियार, जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार रौनियार, प्रभु प्रसाद रौनियार, मीना देवी व अशोक नियार उर्फ भोला आदि मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।