ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश देवरियाBihar border पर होम्‍योपैथ डाक्‍टर की गोली मार कर हत्या

Bihar border पर होम्‍योपैथ डाक्‍टर की गोली मार कर हत्या

बिहार और यूपी के बॉर्डर पर शुक्रवार की रात करीब आठ बजे एक होमियोपैथ चिकित्सक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। सीने में गोली लगने से चिकित्सक...

Bihar border पर होम्‍योपैथ डाक्‍टर की गोली मार कर हत्या
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,देवरियाFri, 24 Jan 2020 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार और यूपी के बॉर्डर पर शुक्रवार की रात करीब आठ बजे एक होमियोपैथ चिकित्सक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। सीने में गोली लगने से चिकित्सक की मौके पर ही मौत हो गई। देर रात तक बिहार की मैरवां व यूपी की बनकटा थाने की पुलिस एक दूसरे के क्षेत्र में वारदात होने की बात कहती रही।

बनकटा थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव निवासी डा परमहंस पाण्डेय(60) बिहार प्रांत के सीवान जिले के मैरवा में होमियौपैथिक चिकित्सक के रूप में प्रेक्टिस करते थे। क्षेत्र में उनकी काफी ख्याति थी। वे शुक्रवार शाम को मैरवा से क्लिनिक बंद कर स्कूटी से अपने घर भटवलिया पाण्डेय आ रहे थे। रात करीब आठ बजे  प्रतापपुर रतसिया मार्ग पर बनकटा थाना क्षेत्र के सुंदरपार गांव और मिश्रौली के निकट बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गोली मार कर हत्या कर दी। गोली चिकित्सक के सीने में लगी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बिहार पुलिस चिकित्सक को मैरवां ले गई जहां अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बनकटा के थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। उनका कहना था कि घटनास्थल बिहार में है। बिहार पुलिस ही शव का पोस्टमार्टम कराएगी। शव उसी के कब्जे में है।

चिकित्सक के घर में मचा कोहराम
हत्या की खबर मिलते ही चिकित्सक के घर में कोहराम मच गया। परमहंस पाण्डेय ने मैरवा में भी मकान बनवा रखा था। उनके बड़े बेटे अरविंद पाण्डेय वहीं पर इनके साथ होमियोपैथ चिकित्सक का काम करते हैं। छोटा बेटा निकेश बनकटा ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय पर शिक्षामित्र है। उनकी पत्नी का कुछ साल पूर्व निधन हो गया था। परमहंस ने अपनी चारो बेटियों की शादी पहले ही कर दी थी।

घटना बॉर्डर क्षेत्र में हुई है। मौके पर स्थानीय पुलिस के अलावा सीओ को भी भेजा गया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी। प्रथमदृष्टया घटनास्थल बिहार बताया जा रहा है। सीमा को लेकर कोई विवाद नही है पुलिस अपना काम कर रही है।  
डा श्रीपति मिश्र, एसपी देवरिया।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें