2081 स्थानों पर होगा होलिका दहन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Deoria News - देवरिया जिले में 2081 स्थानों पर होलिका जलाने की तैयारी की गई है। सुरक्षा के लिए हर थाने पर क्यूआरटी और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन और सीसी कैमरे से निगरानी की जाएगी। पुलिस की गश्ती बढ़ाई जाएगी और हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी ताकि कोई दिक्कत न हो।

देवरिया, निज संवाददाता। जिले में 2081 स्थानों पर होलिका जलाई जाएगी। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर थानों पर क्यूआरटी गठित करने के साथ ही मजिस्ट्रेट भी तैनात कर दिए गए है। इनकी तैनाती सोमवार से लेकर बुधवार तक रहेगी। हर गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन व सीसी कैमरे से भी नजर रखने के निर्देश अधिकारियों ने दिए हैं। होलिका दहन सोमवार की रात को किया जाएगा। कुछ जगहों पर होलिका दहन को भी संवेदनशील माना गया है। इसलिए वहां पुलिस की पर्याप्त तैनाती रहेगी। इसके अलावा हर जगहों पर पुलिस की सक्रियता रहेगी और हर गतिविधि पर पुलिस की नजर होगी।
ताकि किसी तरह की दिक्कत न हो। हर क्षेत्र के लिए मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को आदेश दे सके। इसके अलावा होली के दिन सुबह से ही पुलिस की गश्ती बढ़ा दी जाएगी और पुलिस हर चौक-चौराहों पर गश्त करते हुए नजर आएगी। हर थाने पर पहले से ही फोर्स पर्याप्त संख्या में है। बावजूद इसके पुलिस लाइन से भी 12 इंस्पेक्टर, 98 दारोगा के साथ ही कुल 400 पुलिस कर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी थानों में लगाई गई है। डीएम व एसपी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा डेढ़ सेक्शन पीएसी भी लगाई गई है। जबकि कुछ जगहों पर ड्रोन व सीसी कैमरे से भी नजर रखी जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



