होली पर बाजार में हथौड़ा, भाला व त्रिशूल पिचकारी की धूम

Feb 28, 2026 09:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

Deoria News - देवरिया में होली पर्व की तैयारी शुरू हो गई है। बाजार में रंगों, अबीर, गुलाल और पिचकारियों की दुकानों की सजावट बढ़ने लगी है। हालांकि अभी ग्राहक कम हैं, लेकिन दुकानदारों को बेहतर कारोबार की उम्मीद है। पिचकारियों की कीमत 20 से लेकर 1250 रुपए तक है। पर्व को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

होली पर बाजार में हथौड़ा, भाला व त्रिशूल पिचकारी की धूम

देवरिया, निज संवाददाता। होली पर्व को देखते हुए बाजार में धीरे धीरे रौनक बढ़ने लगी है और शहर से लेकर गांव तक होली का रंगचढ़ने लगा है। यूं तो अभी बाजार में होली के खरीदारों की भीड़ नहीं दिख रही है लेकिन दुकानदार त्योहार को देखते हुए अपनी दुकानें सजाए हैं। वहीं इस होली पर्व पर हथौड़ा, भाला व त्रिशूल पिचकारी के अलावा इलेक्ट्रॉनिक पिचकारी की धूम मचाएंगी। प्रेम व भाईचारा के पर्व होली को लेकर बाजार विभिन्न प्रकार के रंगों, अबीर गुलाल व तरह-तरह की पिचकारियों से सज गए हैं। हालांकि अभी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नहीं दिख रही है लेकिन ग्राहक पहले से ही पर्व की तैयारी को लेकर दुकानों को सजाकर बैठे हैं।

उन्हें बेहतर कारोबार की उम्मीद है। बाजार में तरह तरह की पिचकारी बच्चों को लुभाएगी। शहर के छः मुखी चौराहा पर पिचकारी की दुकान लगाए बैठे पिंटू कुमार ने बताया कि होली को देखते हुए दुकानें सजा दी गई हैं। पर्व को देखते हुए महंगाई के बावजूद भी पिछले साल से बेहतर कारोबार की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि पिचकारी की रेंज सस्ते दाम से लेकर अधिकतम आठ रुपए तक के दाम तक की पिचकारी मेरे पास है। वहीं पैकेट में सेंटेड अलग-अलग रंग के अबीर गुलाल 50 रुपए के बिक रहा है। पास में ही पिचकारी की दुकान सजाए सागर कुमार ने बताया कि गदा, त्रिशूल, भाला, बंदूक व इलेक्ट्रॉनिक पिचकारी इस होली में खास रहेगी। जो अलग अलग दामों में 250 से लेकर 1250 रुपए तक की है। उन्होंने बताया कि अभी तो होली आने में कुछ दिन शेष है। लेकिन तैयारी पूरी कर ली गई है। सब्जी मंडी के निकट स्थित खिलौना घर के मालिक संदीप कुमार ने बताया कि मेरे पास 20 रूपये से लेकर 500 रेंज तक की अलग अलग पिचकारी है। होली का बाजार कैसा रहेगा कुछ बता पाना कठिन है। शादी विवाह का मौसम, बोर्ड परीक्षा, रमजान का महीना और मार्च के शुरुआत में ही होली पड़ने से कुछ कहा नहीं जा सकता है। बाजार में अलग अलग अबीर व रंग से सजी दुकानें होली का त्यौहार नजदीक देख दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर अलग-अलग रंग अबीर का स्टाल लगाए हैं। मालवीय रोड स्थित किराना व्यवसाई अरुण बरनवाल कहते हैं कि सभी प्रकार के अबीर का दाम 120 रुपए प्रति किलो है। जिसमें नारंगी, लाल गुलाबी, पीला, हरा, परपल कलर के अबीर खुले में बिक रहे हैं। वहीं बंद पैकेट में भी विभिन्न प्रकार के अबीर बिक रहे हैं। इसके अलावा छोटे-छोटे डिब्बों में अलग अलग तरह के रंग हैं जिन्हें बेचा जा रहा है। होली पर रेडीमेड गारमेंट की दुकानों पर बढ़ी भीड़ होली पर्व को देखते हुए बाजार में रेडीमेड गारमेंट की दुकानों पर तरह-तरह के रेंज के कपड़े सजे हैं। शहर के राघवननगर, रामलीला मैदान, मालवीय रोड, मोतीलाल रोड, हनुमान मंदिर के अलावा सीसी रोड पर दुकानें सजी हैं। हालांकि अभी इक्का दुक्का ही ग्राहक दुकानों पर पहुंच रहे हैं। होली को लेकर दुकानदारों को बेहतर कारोबार की उम्मीद है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।