Deoria News: हिंदी दिवस पर पैरामाउंट पब्लिक एकेडमी में गूंजा हिंदी का गौरव
Deoria News: महुआडीह में पैरामाउंट पब्लिक एकेडमी में हिंदी दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा और साहित्य से संबंधित प्रश्नों में भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने हिंदी के महत्व पर जोर दिया और युवा पीढ़ी को इसके संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
Deoria News: महुआडीह(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बैतालपुर विकास खंड के रामपुर दुबे स्थित पैरामाउंट पब्लिक एकेडमी में सोमवार को हिंदी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। हिंदी भाषा, साहित्य और व्याकरण से जुड़े सवालों में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता में हिंदी भाषा, साहित्य और सामान्य ज्ञान से जुड़े रोचक सवाल पूछे गए। विद्यार्थियों ने सटीक जवाब देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तनवीर फातिमा, आयुष मद्धेशिया, साफिया खान, अवनी सिंह, रिधान यादव, कुलदीप सैनी, आराध्या सिंह, अंकिता यादव, आदर्श यादव सहित अन्य छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक आनंद कुमार द्विवेदी ने पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है। युवा पीढ़ी को हिंदी के संरक्षण और संवर्धन के साथ ही दैनिक जीवन में इसके अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लेना चाहिए। प्रधानाचार्य राजेंद्र आर. जानसन ने विद्यार्थियों को हिंदी के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें प्रेरित किया। इस दौरान व्यवस्थापक राजीव राय, नीतू राय, नीलम सिंह, पवन द्विवेदी, कमलेश चौरसिया, रिसिराज द्विवेदी, अंकित द्विवेदी, फरहिन खान, परवीन खातून, अंजलि सिंह, प्राप्ति यादव सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।


