101 विद्यालयों के छत से मंडरा रहा है हाईटेंशन तार का खतरा

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया में 218 विद्यालयों को चिन्हित किया गया है, जहां हाईटेंशन पोल और तार बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं। डीएम की समीक्षा में पता चला कि 117 विद्यालयों में कार्य पूरा हो चुका है, जबकि 101 विद्यालयों में अभी भी काम बाकी है। शिक्षकों की चिंताओं के बावजूद ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

101 विद्यालयों के छत से मंडरा रहा है हाईटेंशन तार का खतरा

देवरिया, निज संवाददाता। जिले में 218 विद्यालय ऐसे चिन्हित किए गए हैं, जहां हाईटेंशन पोल और तार बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं। डीएम की समीक्षा में सामने आया कि अब तक 117 विद्यालयों में कार्य पूर्ण हो चुका है अथवा प्रगति पर है, जबकि 101 विद्यालयों में अभी भी कार्य अवशेष है।लम्बे अरसे बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों के छत के उपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार को लेकर शिक्षक परेशान थे। नौनिहालों के साथ अनहोनी की आशंका बनी रहती है। शिक्षकों से विवरण उपलब्ध कराने के बाद भी कोई ठोस पहल नहीं हो पा रहा था।

ब्लॉकवार स्थिति में रुद्रपुर सबसे आगे है, जहां 23 विद्यालयों में कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा बरहज में 11, भटनी में 9, तरकुलवा में 8, भाटपाररानी में 7, भागलपुर और सलेमपुर में 6, भलुअनी व रामपुर कारखाना में 5 तथा बैतालपुर और नगर क्षेत्र में 2 विद्यालयों के परिसर से हाईटेंशन तार हटाए गए हैं। वहीं करीब सौ से अधिक विद्यालयों में कार्य अवशेष पाया गया है। जिसको लेकर डीएम देवरिया ने बिजली विभाग तथा बेसिक शिक्षा विभाग को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।