होली पर स्वास्थ्य महकमा सतर्क, इमरजेंसी में रहेंगे अतिरिक्त इंतजाम

Mar 03, 2026 01:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

Deoria News - देवरिया में होली के लिए स्वास्थ्य महकमा सतर्क है। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में अतिरिक्त स्टाफ नर्स और एमपीडब्लू की ड्यूटी लगाई गई है। डॉक्टर और विशेषज्ञ चिकित्सक आन काल उपलब्ध रहेंगे। पर्याप्त मात्रा में दवाइयाँ और बेड की व्यवस्था की गई है। सभी कर्मियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है।

होली पर स्वास्थ्य महकमा सतर्क, इमरजेंसी में रहेंगे अतिरिक्त इंतजाम

देवरिया, निज संवाददाता। होली को लेकर स्वास्थ्य महकमा सतर्क रहेगा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में हर शिफ्ट में अतिरिक्त स्टाफ नर्स, एमपीडब्लू की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में इंजेक्शन, दवा, मरहम, पट्टी की व्यवस्था की गई है। यहां डॉक्टर भी मुस्तैद रहेंगे, जबकि विशेषज्ञ चिकित्सक आन काल उपलब्ध रहेंगे। साथ ही दस बेड का वार्ड भी आरक्षित किया गया है। होली को देखते हुए चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टाफ की अपरिहार्य कारणों को छोड़कर छुट्टी निरस्त कर दी गई है। होली के दिन इमरजेंसी पर मरीजों का दबाव बढ़ जाता है। अबीर-गुलाल से आंख, त्वचा से संबंधित रोग लोगों को समस्या होती है, वहीं दुर्घटना में घायल भी पहुंचते हैं।

त्योहार को देखते हुए मेडिकल प्रशासन चौकन्ना है। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल के निर्देश पर सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने इलाज के लिए पुख्ता तैयारी की है। इमरजेंसी पर प्रत्येक शिफ्ट में अतिरिक्त दो स्टाफ नर्स और दो एमपीडब्लू की तैनात रहेंगे। इसके अलावा हर शिफ्ट में एक ईएमओ सहित तीन डॉक्टर तैनात रहेंगे। वहीं आर्थो, मेडिसिन, नेत्र रोग, सर्जरी, दंत रोग, ईएनटी, चेस्ट रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, मानसिक, स्किन रोग विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक आन काल उपलब्ध रहेंगे। साथ ही पर्याप्त मात्रा में इंजेक्शन, फ्लूड, आई ड्राप, मरहम, पट्टी सहित अन्य दवाएं उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा नए भवन के दूसरी मंजिल पर दस बेड का वार्ड भी तैयार की गया है। सभी कर्मियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।