संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
Deoria News - देवरिया में संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी से मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री को नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जिसमें स्वास्थ्य बीमा, वेतन नीति, और स्थानांतरण नीति जैसे मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की गई। कर्मियों ने स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा की।

देवरिया, निज संवाददाता। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी से उनके आवास पर मिला। साथ ही मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कर्मियों ने स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कर्मचारी हित को देखते हुए सरकार से आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई। संघ के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ मल्ल, उपाध्यक्ष रविजीत बहादुर सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सदर विधायक के आवास पर पहुंचा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा कर्मियों की समस्याओं के समाधान एव राज्य आधारित स्थाई स्वास्थ्य व्यवस्था के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिसमें कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा सहित सभी सामाजिक सुरक्षा का लाभ, वेतन नीति निर्धारण एवं वेतन विसंगति दूर करने, स्थानांतरण नीति बनाने, नियमित वेतन भुगतान, आईपीएचएस मानकों के अनुसार पद सृजन एवं समायोजन, वार्षिक एग्रीमेंट समाप्त करने सहित अन्य मांग शामिल है।
उन्होंने प्रदेशहित एवं जनस्वास्थ्य के व्यापक दृष्टिकोण से मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष प्रमोद यादव, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, सुनील सिंह, विशाल प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, रीतेश सिंह आदि शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


