Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsHealth Program Review Dr Jayant Kumar Addresses Inefficiencies in Deoria
स्वास्थ्य कार्मियों की कार्य प्रणाली की होगी निगरानी

स्वास्थ्य कार्मियों की कार्य प्रणाली की होगी निगरानी

संक्षेप:

Deoria News - देवरिया में, एडी हेल्थ डा. जयंत कुमार ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की और लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के लिए जननी सुरक्षा योजना के तहत स्वास्थ्य जांच की जिम्मेदारी आशा और एएनएम पर डाली। साथ ही, फीवर के मरीजों को त्वरित इलाज और आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए।

Dec 07, 2025 08:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता। एडी हेल्थ डा. जयंत कुमार ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय के धन्वंतरि सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार गुप्ता, एसीएमओ और प्रभारी चिकित्साधिकारियों के साथ स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की। स्वास्थ्य कार्यक्रमों में लापरवाही पर उन्होंने नाराजगी जताया और सीएचओ, एएनएम व आशा समेत सभी स्वास्थ्य कार्मियों की कार्य प्रणाली पर निगरानी रखने का निर्देश दिया। जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं स्वास्थ्य जांच, इलाज व प्रसव नि:शुल्क है। महिला के गर्भधारण का पता चलते ही उसका टीकाकरण व प्रसव के पहले चारों स्वास्थ्य जांच कराने की जिम्मेदारी आशा और एएनएम की है। उन्होंने अपर चिकित्साधिकारियों के साथ प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षकों/प्रभारी चिकित्साधिकारियों को आशा, एएनएम के कार्यो पर निगरानी करने का निर्देश दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एडी ने इंसेफेलाइटिस का मौसम समाप्त होने के बाद भी फीवर के मरीजों को त्वरित इलाज का निर्देश दिया। लक्ष्य के हिसाब से प्रधानमंत्री जन आरोग्य में चयनित परिवारों व 70 या उससे अधिक आयु वाले लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाने, टीकाकरण व टीबी के मरीजों को चिह्नित कर इलाज करने को कहा। बैठक में एसीएमओ डॉ. अजय शाही, एसीएमओ डाज्ञ. एसके सिन्हा, डीटीओ राजेश कुमार, डीसीपीएम राजेश गुप्ता गुप्ता, डीएमएचसी विश्वनाथ मल्ल, प्रमोद यादव लोग मौजूद रहे।