Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsHealth Department Receives 22 New Clerks to Address Staff Shortage
स्वास्थ्य विभाग को मिले 22 बाबू, किया ज्वाइन

स्वास्थ्य विभाग को मिले 22 बाबू, किया ज्वाइन

संक्षेप:

Deoria News - देवरिया में स्वास्थ्य विभाग को शासन से 23 बाबू मिले थे, जिनमें से 22 ने ज्वाइन किया है। सात बाबूओं को सीएमओ ऑफिस में और 15 को सीएचसी, पीएचसी पर तैनात किया गया है। इससे विभाग के कार्यों में तेजी आएगी और कर्मचारियों की कमी से राहत मिलेगी।

Sun, 30 Nov 2025 08:42 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग को 22 बाबू मिले हैं। शासन से मिले 23 बाबूओं में 22 ने ज्वाइन किया है। सात बाबूओं का सीएमओ ऑफिस तथा 15 की जिले के सीएचसी,पीएचसी पर तैनाती की गयी है। इससे बाबूओं की कमी से जूझ रहे स्वास्थ्य विभाग को राहत मिली है। बाबुओं के मिलने से विभाग के कार्यो में तेजी आएगी। स्वास्थ्य विभाग में जिला मुख्यालय पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी के यहां लिपिकों का पद है। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी बाबू का पद स्वीकृत है। स्वास्थ्य विभाग व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं को क्रियान्वयन करने, कर्मचारियों का वेतन बनाने, सर्विस बुक में जरूरी सूचनायें दर्ज करने, मेडिकल क्लेम, मृतक आश्रित की नियुक्ति आदि कार्य करने की जिम्मेदारी बाबुओं पर होती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पिछले कुछ सालों में सीएमओ आफिस से लेकर सीएचसी, पीएचसी तक लंबे समय से जमे बाबुओं का शासन द्वारा मंडल से बाहर तबादला कर दिया गया। इसके चलते सीएमओ आफिस व सीएचसी, पीएचसी पर बाबुओं का करीब दो दर्जन पद रिक्त हो गया था। इससे विभागीय कार्य करने में दिक्कत हो रही थी। कुछ जगहों पर संविदा के कर्मचारियों से बाबू का कार्य कराया जा रहा था। विभाग के अधिकारियों बाबुओं के रिक्त पदों का ब्योरा शासन को भेजा था। शासन द्वारा नयी नियुक्ति के बाद जिले को 23 बाबू मिले। इनमें से एक को छोड़कर 22 बाबुओं ने ज्वाइन किया। सात बाबूओं को सीएमओ आफिस में तथा 15 की सीएचसी, पीएचसी पर तैनाती की गयी है। इससे विभाग के कार्यो में तेजी आ गयी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि जहां पर जरूरत थी वहां पर शासन से मिले बाबुओं की तैनाती की गयी है। उन्हे कार्य भी आवंटित कर दिया गया है।