Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsHealth Committee Meeting Reviews Health Programs in Deoria
जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारी समिति की हुई बैठक

जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारी समिति की हुई बैठक

संक्षेप:

Deoria News - देवरिया में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा के लिए बैठक हुई। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सेवाओं में लापरवाही नहीं सहने का निर्देश दिया गया। गर्भवती महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम पर भी ध्यान दिया गया।

Jan 13, 2026 10:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को धन्वंतरि सभागार में कार्यकारी समिति की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं, कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य सूचकांकों की रिपोर्ट दुरुस्त करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य केन्द्रों को मिलने वाली सेवाओं में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सीएमओ ने कहा कि सभी सीएचसी, पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर शत प्रतिशत एनसीडी स्क्रीनिंग की जाए। प्रभारी चिकित्साधिकारियों सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसव की संख्या बढ़ाने और लापरवाह आशा कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर उसकी रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया, जिससे कार्रवाई की जा सके। कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सीएचओ व पीएसपी से सम्बंधित ब्लाकों में सीएचओ,पीएसपी के सहयोग से फाइलेरिया मरीजों का एमएमडीपी प्रशिक्षण कराया जाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने पीएसपी से सम्बंधित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर पीएसपी सदस्यों के सहयोग से हो रही जागरूकता गतिविधियों व स्वास्थ्य शिविरों की सराहना की। सीएमओ ने कहा कि गर्भवती महिलाओं, बच्चों की सभी अनुमन्य जांचे, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराते हुए संबंधित पोर्टल पर फीड अवश्य कराएं। उन्होंने हाईरिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं की जांच संवेदनशीलता के साथ कराते हुए निगरानी बनाए रखने और स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया। बैठक में एसीएमओ डॉ.एसके सिन्हा, डिप्टी सीएमओ डा. अश्वनी पाण्डेय, डा. विपिन रंजन, डीएमओ सीपी मिश्रा, डीपीएम पूनम गुप्ता, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल, एचईओ लालवचन चौधरी, डीडीएम प्रमोद, एआरओ राकेश चंद्र सहित सहयोगी संस्था सीफार, यूनिसेफ़, यूपीटीएसयू के जिला प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।