बंद है अधिकांश हेल्थ एटीएम, बाहर से करानी पड़ती जांच

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया जिले के अधिकांश हेल्थ एटीएम बंद पड़े हैं, जिससे मरीजों को कई जरूरी जांच बाहर से करानी पड़ती है। ऑपरेटर और कीट के अभाव में जांच नहीं हो रही है। जिले के सात सीएचसी पर हेल्थ एटीएम लगाए गए थे, लेकिन अधिकांश तीन-चार साल से बंद हैं।

बंद है अधिकांश हेल्थ एटीएम, बाहर से करानी पड़ती जांच

देवरिया, निज संवाददाता। जिले के अधिकांश हेल्थ एटीएम बंद पड़े हैं। इससे मरीजों को कई जरूरी जांच बाहर से करानी पड़ती है। ऑपरेटर, कीट के अभाव में हेल्थ एटीएम से जांच नहीं हो रही है। सलेमपुर, गौरी बाजार, पथरदेवा समेत 7 सीएचसी पर हेल्थ एटीएम लगा है। लेकिन अधिकांश तीन-चार साल से बंद पड़े हैं। कुछ का सिर्फ उदघाटन हुआ, लेकिन आज तक जांच शुरू नहीं हुआ। हेल्थ एटीएम से जांच शुरू कराने को अफसरों से लेकर जनप्रतिनिधि तक रुचि नहीं ले रहे हैं। जिले के अधिकांश सीएचसी, पीएचसी पर पैथोलाजी में मरीजों की कुछ ही जांच हो पाती है। इससे मरीजों को अधिकांश जांच कराने को बाहर जाना पड़ता। मरीजों को सीएचसी पर ही 49 तरह की पैथोलाजी जांच करने को जिले की प्रमुख सीएचसी पर हेल्थ एटीएम मशीन लगाने की प्रक्रिया शुरू की गयी। वर्ष 2022 व 2023 में जिले के सात सीएचसी पर हेल्थ एटीएम मशीन लगाया गया。

हेल्थ एटीएम का उदघाटन

पथरदेवा सीएचसी पर हेल्थ एटीएम मशीन का कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सलेमपुर में मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम और गौरी बाजार सीएचसी पर हेल्थ एटीएम का उदघाटन सदर विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी ने किया। लेकिन जांच करने को आपरेटर, कीट नहीं उपलब्ध होने से अधिकांश हेल्थ एटीएम शो पीस बनकर रह गया है। पथरदेवा का हेल्थ एटीएम पैथोलाजी में सालों पड़ा है। यही हाल गौरी बाजार सीएचसी में लगे हेल्थ एटीएम का भी है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

भाटपाररानी में स्थिति

भाटपाररानी संवाद अनुसार पीएचसी भाटपाररानी में लगा हेल्थ एटीएम मरीजों के लिए बेमतलब साबित हो रहा है। चार वर्ष पूर्व लगा हेल्थ एटीएम शोपीस बना है। अस्पताल के आयुष्मान कक्ष के सामने स्थापित हेल्थ एटीएम मशीन का कम ही होता है। लोगों के अनुसार हेल्थ एटीएम का संचालन किया जाय तो मरीजों को शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन समेत कई जरूरी जांचों की सुविधा मिलेगी।

चिकित्सा अधिकारी की प्रतिक्रिया

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. इमाम हुसैन ने बताया कि हेल्थ एटीएम मशीन चालू स्थिति में है, समय-समय पर इससे भी शुगर, बीपी, वजन आदि की जांच की जाती है। वहीं सीएचसी गौरी बाजार के अधीक्षक डा. बीएन गिरी ने कहा कि हेल्थ एटीएम तीन साल से काम नहीं कर रहा है। इसके संचालन को कई बार विभाग को लिखा गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

देवरिया जिले में हेल्थ एटीएम कब लगाए गए थे?
वर्ष 2022 व 2023 में जिले के सात सीएचसी पर हेल्थ एटीएम मशीन लगाया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।