Deoria News: सरयू तट पर गूंजा हर-हर महादेव, सड़कों पर केसरिया सैलाब
Deoria News: बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। सावन के तीसरे शुक्रवार को महादेव के जलाभिषेक के लिए गुरुवार की शाम शिवभक्तों की भारी भीड़ नगर में जुटी। हजारों कांवड़ियों ने

Deoria News: बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। सावन के तीसरे शुक्रवार को महादेव के जलाभिषेक के लिए गुरुवार की शाम शिवभक्तों की भारी भीड़ नगर में जुटी। हजारों कांवड़ियों ने सरयू में डुबकी लगाकर जल भरा और जिले के विभिन्न शिवालयों ने जलाभिषेक के लिए निकले। कांवड़ियों द्वारा बोल बम और हर हर महादेव के जयघोष से क्षेत्र गूंज उठा।गुरुवार शाम को नगर स्थित सरयू तट पर जल भरने के लिए कांवड़ियों का हुजूम उमड़ पड़ा। युवा, महिला और वृद्ध हर उम्र वर्ग के भक्त केसरिया वस्त्र धारण कर, कंधे पर कांवड़ सजाकर विधि-विधान से सरयू जल भरा। पुजारियों ने मंत्रोच्चार के बीच जल को अभिमंत्रित किया।
कांवड़िए डीजे की धुन पर नाचते-गाते रुद्रपुर के बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर, देवरिया के सोमनाथ मंदिर, दिग्धेश्वर नाथ मंदिर में बाबा के जलाभिषेक को निकले। कांवड़ियों ने बताया कि सावन में सरयू का जल लेकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। वे लगभग 30 से 50 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर शुक्रवार को सुबह जिले के बाबा महेन्द्रनाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर, दुग्धेश्वर नाथ मंदिर सहित विभिन्न शिव मंदिरों में जल चढ़ाएंगे। पुलिस प्रशासन ने घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। रास्ते मे समाजसेवियों द्वारा कांवड़ियों के जलपान और विश्राम का इंतजाम किया गया था।


