Deoria News: जर्जर तार व खम्भे बदलवाने की मांग

हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News: भरथुआ, हिन्दुस्तान संवाद। मगहरा चौराहे पर मगहरा-मुसैला मार्ग के किनारे लटक रहे बिजली के तारों से हादसे की आशंका बनी हुई है। इसे लेकर राष्ट्रीय समानता

Deoria News: जर्जर तार व खम्भे बदलवाने की मांग

Deoria News: भरथुआ, हिन्दुस्तान संवाद। मगहरा चौराहे पर मगहरा-मुसैला मार्ग के किनारे लटक रहे बिजली के तारों से हादसे की आशंका बनी हुई है। इसे लेकर राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।उन्होंने भेजें पत्र में विद्युत उपकेंद्र सलेमपुर के अंतर्गत मगहरा चौराहे पर लगे ट्रांसफार्मर से दर्जनों पोल से होकर गए एलटी समेत विद्युत कनेक्शनों के तार टूटकर और जर्जर लकड़ी के खंभों के सहारे खींचे गए हैं। आरोप है कि कुछ तार सड़क से महज पांच से आठ फीट की ऊंचाई पर लटक रहे हैं।

इससे राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और स्थानीय लोगों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। उन्होंने विद्युत विभाग से मौके का तत्काल निरीक्षण कराने, तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर व्यवस्थित करने और जर्जर लकड़ी के खंभों को बदलने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: जर्जर तार व खम्भे बदलवाने की मांग