ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश देवरियाशर्मनाक: घर के बाहर खेल रही सात साल की बच्‍ची से मूकबधिर ने किया दुष्‍कर्म 

शर्मनाक: घर के बाहर खेल रही सात साल की बच्‍ची से मूकबधिर ने किया दुष्‍कर्म 

एक सात वर्षीय बच्ची के साथ मूकबधिर युवक ने दुष्कर्म कर दिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बच्ची अपने मामा के घर रहती थी। थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरूवार की शाम सात...

शर्मनाक: घर के बाहर खेल रही सात साल की बच्‍ची से मूकबधिर ने किया दुष्‍कर्म 
हिन्दुस्तान टीम,देवरियाFri, 27 Mar 2020 07:12 PM
ऐप पर पढ़ें

एक सात वर्षीय बच्ची के साथ मूकबधिर युवक ने दुष्कर्म कर दिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बच्ची अपने मामा के घर रहती थी।

थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरूवार की शाम सात वर्ष की नाबालिग बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान गांव का एक 42 वर्षीय मूकबधीर युवक बहला-फुसलाकर उसे सूनसान स्थान पर ले गया और दुष्कर्म कर दिया। कुछ देर बाद बच्ची के परिजन उसे ढूढ़ते हुए पहुंचे तो वह बदहवाश मिली। पूछने पर उसने परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने तुरन्त डायल 112 पर इस घटना की जानकारी दिया। 

सूचना पर गांव में पहुंची पीआरवी ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष गिरजेश कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन किया जा रहा है। बच्ची का मेडिकल कराया जायेगा सही पाये जाने पर आरोपी युवक के विरूद्व सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी। आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है वह मूकबधिर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें