Deoria News: एक माह में दो बाइक और कार चोरी, पुलिस के हाथ खाली
Deoria News: सलेमपुर (देवरिया) में कोतवाली क्षेत्र में वाहन चोरों का आतंक बढ़ गया है। पिछले एक माह में दो बाइकों और एक कार की चोरी हुई है। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है, लेकिन अभी तक किसी भी वाहन का सुराग नहीं मिला है।

Deoria News: सलेमपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। कोतवाली क्षेत्र में वाहन चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। करीब एक माह के अंदर अलग-अलग स्थानों से दो बाइक और एक कार चोरी हो गई। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक कोतवाली पुलिस को किसी भी वाहन का सुराग नहीं लग सका है। कोतवाली क्षेत्र के भीमपुर गांव निवासी शुभम गुप्ता की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक 12 अगस्त को गुप्ता पैथोलॉजी हॉस्पिटल के गेट के सामने से चोरी हो गई। पीड़ित के अनुसार चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
हालांकि बाद में यह बाइक बिहार के गुठनी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के हाथ लग गई। इसी दिन लार थाना क्षेत्र के सतोतर गांव निवासी बलिन्दर कुशवाहा की बाइक जमुआ नंबर-दो स्थित अमेजन कार्यालय के पास से चोरी हो गई। वह सुबह करीब 11 बजे बाइक गली में खड़ी कर कार्यालय गए थे। करीब 1:50 बजे लौटने पर बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। बाद में यह बाइक बलिया पुलिस के हाथ लगी। वहीं 29 जुलाई को बरियारपुर थाना क्षेत्र के लंगड़ा गांव निवासी आकांक्षा कन्नौजिया की टाटा पंच कार सलेमपुर रेलवे स्टेशन से चोरी हो गई। वह दोपहर करीब एक बजे कार स्टेशन पर खड़ी कर गई थीं। वापस लौटने पर कार वहां नहीं मिली। काफी तलाश के बावजूद कार का पता नहीं चल सका।


