ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश देवरियामहिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रहा समूह

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रहा समूह

देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। महिलाओं को सशक्त माध्यम बनाने के लिए समूह एक अच्छा माध्यम...

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रहा समूह
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,देवरियाWed, 01 Nov 2023 04:15 PM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया, हिन्दुस्तान टीम।
महिलाओं को सशक्त माध्यम बनाने के लिए समूह एक अच्छा माध्यम है। गरीब महिलाएं समूह से जुड़कर अपने रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकती हैं। सरकार की मंशा है कि जो अस्तित्व खो रहे हैं उन समूहों को जागरूक कर उनको रोजगार के अवसर दिया जाय व रोजगार से जोड़ा जाय।

यह बातें मंगलवार को सदर विकास खण्ड के सभागार में डीसी एनआरएलएम आलोक पाण्डेय ने समूह सखी, बीसी सखी, स्वास्थ्य सखी, विद्युत सखी आदि कैडरों को संबोधित करते हुए कहा। बीडीओ राजीव गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए समूह एक बेहतर माध्यम है। इस समय मुख्यमंत्री के निर्देश पर मिशन शक्ति भी चल रहा है। मिशन शक्ति के द्वारा भी समूह की महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। बैठक को जिला मिशन प्रबन्धक ओमकार तिवारी, सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) गंगेश शुक्ल, ब्लॉक मिशन प्रबंधक अनीता निषाद, कचनलता त्रिपाठी, लियाकत अहमद, बृजभूषण पाण्डेय आदि ने संबोधित किया। समीक्षा बैठक में पुष्पा देवी, महामाया देवी, गरिमा देवी, सुनीता देवी, गीता देवी, सुमन देवी, मीना देवी, नाज़नीन खातून, मैमुननिशा, अमीना खातून सहित महिला कैडर उपस्थिति रहीं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें