खड़ी ट्रेलर में कार घुसने से दूल्हा गंभीर रूप से घायल

Mar 12, 2026 09:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - तरकुलवा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम तरकुलवा थाना क्षेत्र में गुरुवार की भोर में एक सड़क हादसे

खड़ी ट्रेलर में कार घुसने से दूल्हा गंभीर रूप से घायल

तरकुलवा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम तरकुलवा थाना क्षेत्र में गुरुवार की भोर में एक सड़क हादसे में दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। शादी के बाद अपने घर लौट रहे दूल्हे की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर में जा भिड़ी।कुशीनगर के चौरा थाना क्षेत्र के नदवा बिशनपुरा गांव निवासी मंटू यादव की बारात बरियारपुर थाना क्षेत्र के लाहिलपार गांव के पकड़ी में गई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन की विदाई मान के चलते नहीं हो सकी। इसके बाद गुरुवार को मंटू यादव अपने परिवार के साथ कार से वापस गांव लौट रहे थे।इसी दौरान बंजरिया मोड़ के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर में जा टकराई।

हादसे में कार के आगे बैठे मंटू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तरकुलवा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद परिजन उन्हें घर लेकर चले गए।थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। दूल्हे की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है और परिजन उन्हें घर ले गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।