दूल्हा बनकर बारात लेकर जा रहा दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Feb 13, 2026 09:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

Deoria News - सलेमपुर में एक युवक को शादी का झांसा देकर पांच साल तक प्रेम संबंध बनाने और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया। आरोपी रवि साहनी शादी के लिए तैयार था, जब पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था, और आरोपी फरार था।

दूल्हा बनकर बारात लेकर जा रहा दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सलेमपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम शादी का झांसा देकर पांच वर्षों तक प्रेम संबंध बनाए रखने और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे युवक को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह दूल्हे का जोड़ा पहनकर बारात लेकर निकलने की तैयारी में था। आरोपी की गुरुवार को बारात जानी थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। रुद्रपुर क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता सलेमपुर उपनगर के एक वार्ड में किराए की मकान लेकर में रहती थी। भटनी थाना क्षेत्र के नूरीगंज भटनी बाजार निवासी रवि साहनी पुत्र जयचंद्र साहनी से उसके पिछले पांच वर्षों से प्रेम संबंध थे।

पीड़िता का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया और अब किसी अन्य युवती से विवाह की तैयारी करने लगा। मामले में पीड़िता की तहरीर पर कोर्ट के आदेश के बाद 28 जनवरी को आरोपी रवि साहनी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। गुरुवार की शाम आरोपित की बारात लेकर भरथुआ तिराहे की तक पहुंचा था ही कि पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। मौके पर पहुंची कोतवाली की पुलिस टीम ने दूल्हे के पोशाक में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पीड़िता से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। कोतवाली के प्रभारी महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में आरोपी फरार चल रहा था। सूचना मिली कि वह बारात लेकर निकल रहा है, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में धारा वृद्धि कर आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsGroom Arrested for Rape While Preparing for Wedding
;;
;