Grand Procession Celebrates Guru Parv on Sharad Purnima in Barahaj गुरु पर्व पर निकली भव्य शोभा यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsGrand Procession Celebrates Guru Parv on Sharad Purnima in Barahaj

गुरु पर्व पर निकली भव्य शोभा यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

Deoria News - बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। गुरु पर्व (शरद पूर्णिमा) पर पुरानी संगत पीठ बरहज (उदासीन सम्प्रदाय)

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाMon, 6 Oct 2025 08:45 PM
share Share
Follow Us on
गुरु पर्व पर निकली भव्य शोभा यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। गुरु पर्व (शरद पूर्णिमा) पर पुरानी संगत पीठ बरहज (उदासीन सम्प्रदाय) से सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हाथी-घोड़े, गाजे बाजे के साथ यात्रा कस्बे में निकली। इस दौरान वाहनों पर सजाई गई विविध झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा निकालने से पूर्व पुरानी संगत पीठ परिसर में सद्गुरु सम्राट नानक देव से उदासिनाचार्य गुरु चन्द्र जी महाराज व परमपूज्य गुरु रामजी दास महाराज के चित्र पट का पूजन अर्चन किया गया। साथ ही विधि विधान से गुरुग्रंथ व ध्वज पूजन भी किया गया। संरक्षक/संयोजक महंत परमेश्वर दास जी महाराज की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली गई। रथ पर श्रीचन्द्र जी महाराज के रखे गए चित्रपट का नगरवासियों ने दर्शन पूजन किया।

वहीं, अन्य वाहनों पर सजाई गई विविध झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। कलाकारों ने भी विविध कार्यक्रम पेश कर झांकियां दिखाई। भजन गायक कलाकारों की टीम ने भक्ति गीत व संकीर्तन प्रस्तुत किया। शोभायात्रा नगर के थाना घाट, बस स्टेशन रोड होते हुए वापस पुरानी संगत पीठ पहुंची। यात्रा में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नीरज शाही, भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक गुप्ता, ब्लाक प्रमुख पिन्टू जायसवाल, अमरेंद्र गुप्त, अशोक बरनवाल, प्रदीप जायसवाल, राजेश सराफा, सन्तोष वर्मा शिवशंकर बरनवाल, शिवजी वर्मा, सुरेंद्र बरनवाल, चंदन पांडेय, हरिश्चंद्र बरनवाल, अर्जुन भारती, गौतम सिंह डेका, आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।