जयकारे के बीच निकली यज्ञ की शोभा यात्रा

Mar 06, 2026 02:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - ग्राम पंचायत देवघाट में दुर्गा माता प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु महिलाओं ने कलश धारण कर शोभायात्रा में भाग लिया। यात्रा विभिन्न गांवों से होती हुई कुसरी घाट पहुंची, जहां जल भरा गया। फिर यात्रा मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई, जिसमें कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

जयकारे के बीच निकली यज्ञ की शोभा यात्रा

बंजरिया बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड पथरदेवा के ग्राम पंचायत देवघाट में गुरुवार को दुर्गा माता प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर माता के जयकारों के साथ शोभायात्रा में भाग लिया। इस दौरान हर-हर महादेव के उदघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा।कलश यात्रा देवघाट गांव से होकर महुअवा बुजुर्ग, पिपरा कनक, डोमानपुरा, धुंसवा और गौरकोठी होते हुए कुसरी घाट पहुंची। यहां पर वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा। उसके बाद यात्रा गरीब पट्टी और छितौनी होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुंची जहां आचार्य सत्यमणि की मौजूदगी में महिलाओं ने कलश स्थापित किया।

इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बिरजू मद्धेशिया, जिपंस सुजीत प्रताप सिंह, पूर्व जिपंस राणा प्रताप सिंह, मुन्ना शुक्ला, कृष्ण मोहन दुबे, संजय शुक्ला,पवन पति त्रिपाठी, यजमान ओमप्रकाश दुबे, संजीतधार द्विवेदी, राजन मद्धेशिया, राजेश मद्धेशिया, बैकुंठ दुबे, बिकाऊ गुप्ता व चंद्र प्रकाश धर द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।