Deoria News: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, जयकारे से गूंजा नगर
Deoria News: बरहज (देवरिया) में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा धूमधाम से निकली। श्रद्धालुओं ने छतों से पुष्प वर्षा की और रथ को खींचकर भगवान को दर्शन दिया। यात्रा हनुमान गढ़ी से होती हुई कई मंदिरों के पास पहुंची। सुरक्षा के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए थे। स्थानीय कलाकारों ने मनोहारी प्रस्तुतियां दी।

Deoria News: बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा नगर में गुरुवार को धूमधाम से निकली। रथ पर सवार होकर नगर में घूमे और श्रद्धालुओं को दर्शन दिया। हर ओर जय जगन्नाथ का जयघोष हो रहा था। भक्तों में भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने की होड़ मची रही। महिलाओं ने छतों से रथ यात्रा पर पुष्प वर्षा की। नीलकंठ महादेव मंदिर पटेल नगर व बांके बिहारी मंगर साह सोना मंदिर आजाद नगर दक्षिणी में भगवान के श्रीविग्रह का विधि-विधान से स्नान-पूजन कराया गया। परंपरागत ढंग से से भगवान अलग-अलग रथों पर सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकले। नीलकंठ मंदिर से पुराना बरहज, पटेल नगर होते हुए रथयात्रा हनुमान गढ़ी पहुंचा, जहां भगवान का मिलन सोना मंदिर से रथ में सवार होकर निकले प्रभु से हुआ। जगह जगह लोगों ने भगवान सहित श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया。
श्रद्धालुओं का उत्साह
अपने आराध्य देव के दर्शन व पूजन के लिए श्रद्धालु घरों से बाहर निकल आए। महिलाओं ने छतों से पुष्प वर्षा किया। घरों के सामने पूजा की थाली लेकर भक्तगण इंतजार करते रहे। भगवान जगन्नाथ का रथ पहुंचते ही पूजन अर्चन कर लोक मंगल की कामना की।
सुरक्षा व्यवस्था
श्रद्धालुओं के बीच रथ खींचने की होड़ लगी रही। हर कोई रथ को खींचकर खुद को धन्य कर रहा था। गाजे-बाजे, मनोहारी नृत्य झांकी के साथ निकली रथ यात्रा को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यात्रा हनुमान गढ़ी से सरयू तट, राधा कृष्ण मंदिर, पोस्ट आफिस, मुख्य चौक, अटल तिराहा, बस स्टेशन होते हुए आश्रम परिसर पहुंची। वहां से रथ अपने-अपने मंदिर वापस लौट गए। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय मय फोर्स सुरक्षा की कमान संभाले हुए थे।
कलाकारों की प्रस्तुतियाँ
इस दौरान नरेंद्र मिश्र पप्पू, शिवसहाय बरनवाल, अरविंद जायसवाल, श्यामसुंदर जायसवाल, प्रदीप गुप्त, रामकेश्वर जायसवाल, आलोक जायसवाल, संजय बरनवाल, सचिन सिंह, जितेंद्र भारत, रामेश्वर यादव, रमेश तिवारी अनजान, अमित जायसवाल, संजय जायसवाल, वीरेंद्र गुप्त, संजय वर्मा, अमरजीत सोनकर, गोविंद जायसवाल, उमेश यादव, राजन जायसवाल, सुशील अग्रवाल, मनोज गुप्त, विवेक गुप्ता, शिवम द्विवेदी, धर्मेंद्र जायसवाल, अनिल निषाद, आनंद जायसवाल, आदि उपस्थित रहे
कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
यात्रा के दौरान स्थानीय और बाहर से बुलाए कलाकारों ने मनोहारी झांकी प्रस्तुत की और नृत्य से सबका मन मोह लिया। राधा-कृष्ण, हनुमान, शंकर-पार्वती का रूप धारण किये कलाकारों ने एक से बढ़कर प्रस्तुति दी। गीतों के माध्यम से माहौल को भक्तिमय कर दिया।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


