भव्य आतिशबाजी के साथ शुरू होगा श्री दुग्धेश्वरनाथ मन्दिर में जलाभिषेक
Deoria News - रुद्रपुर के श्री दुग्धेश्वरनाथ मन्दिर में आधी रात को भव्य आतिशबाजी के साथ भगवान का जलाभिषेक होगा। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने महाशिवरात्रि मेले की सुरक्षा और तैयारियों का जायजा लिया। वे स्वयं शिव जागरण में शामिल होंगी और जलाभिषेक करेंगी।

रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पौराणिक तीर्थ स्थली श्री दुग्धेश्वरनाथ मन्दिर में आधी रात को भव्य आतिशबाजी के साथ भगवान का जलाभिषेक शुरू होगा। शुक्रवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने महाशिवरात्रि मेले की तैयारी और सुरक्षा के इंतजाम का जायजा लिया। साथ ही मातहत अधिकारियों से एक विन्दुओं पर जानकारी लिए और आवश्यक निर्देश दिए। दोपहर करीब एक बजे जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन मन्दिर परिसर पहुंचे। जहां पैदल घूम-घूम कर महाशिरात्रि अवसर पर लगने वाले मेले के बारे में जायजा लिया। महिला और पुरुष के प्रवेश द्वार और बैरिकेटिंग का निरीक्षण किया। साथ ही 14 फरवरी की रात में होने वाले शिव जागरण और भण्डारा स्थल का निरीक्षण किया।
चेयरमैन प्रतिनिधि छट्ठेलाल निगम व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव को उन्होंने निर्देश दिया कि महाशिवरात्रि शंकर जी के शादी का दिन होता है और यहां भव्य तरीके से शिव बारात भी निकाली जाती है। इसलिए 14 फरवरी की आधी रात को भव्य आतिशबाजी कराने का भी इंतजाम किया जाए। आतिशबाजी के साथ ब्रह्मवेला आरती होते ही आधी रात को भगवान का जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वह स्वयं शिव जागरण में उपस्थित रहेंगी और आधी रात को भगवान श्री दुग्धेश्वरनाथ का जलाभिषेक करेंगी। इस दौरान एसडीएम हरिशंकर लाल, सीओ हरी राम यादव, तहसीलदार चन्द्रशेखर वर्मा, नायब तहसीलदार अनिल तिवारी, बीडीओ एजाज अहमद, एडीओ पंचायत दीनानाथ प्रजापति, बिजली विभाग के एसडीओ चन्दन जायसवाल, जेई राजा प्रसाद, मेला मालकिन सतासी स्टेट की राजकंुवरि कादम्बरी सिंह, संकट मोचन चतुर्वेदी, सभासद सुशील मद्देशिया, सज्जाद अली, रामप्रवेश भारती, प्रधान लिपिक रामविनोद शुक्ल, पुरोहित पं.आदित्य पाण्डेय आदि मौजूद रहे। एडीएम ने दीर्घेश्वरनाथ में तैयारियों का लिया जायजा मझौलीराज, हिन्दुस्तान संवाद। एडीएम प्रशासन प्रेमनारायन सिंह महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शुक्रवार को सुबह दीर्घेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे और मंदिर में पूजन-अर्चन की। उसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एडीएम प्रशासन ने एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, तहसीलदार अलका सिंह तथा नगर पंचायत के ईओ हिमांशु प्रताप सिंह संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, भीड़ नियंत्रण, बिजली-पानी, बैरिकेडिंग और सुरक्षा प्रबंधों पर विशेष ध्यान दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


