पेंशनरों की समस्याओं के समाधान को लेकर बनी रणनीति
Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित
देवरिया, निज संवाददाता। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर कक्ष में देवेंद्र मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सदस्यों ने पिछली कार्यवाही की पुष्टि करते हुए प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 6 मई को संघ की कार्यकारिणी के चुनाव का निर्णय लिया। साथ ही पेंशनरों की समस्याओं पर भी विचार विमर्श करने व उसके समाधान की रणनीति बनी।बैठक को सम्बोधित करते हुए हनुमान तिवारी ने कहा कि मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को 21 अप्रैल को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलवे में छूट पहले होता था कोरोना कल में छठ बंद हो गया पूर्व की भांति 50% छूट पेंशनर्स को दिया जाए।
विद्यावती पत्नी रामसेवक ने कहा कि मेरी अवस्था पचासी वर्ष की हो चुकी है 5 मई 2025 को चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल कार्यालय में जमा किया था लेकिन अब तक उसका भुगतान नहीं हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बीते 17 दिसंबर को पेंशनर्स दिवस के अवसर पर कहा था कि दो महीने में भुगतान हो जाएगा परंतु वह अब तक नहीं हुआ।मोतीलाल ने कहा कि राशिकरण का लाभ 15 वर्ष के स्थान पर 11 वर्ष किया जाए। रामनिवास पांडे ने कहा कि 80 वर्ष की अवस्था में जो छूट 20 प्रतिशत दिया जाता है उसे 70 या 75 वर्ष कर दिया जाए। बैठक में मोतीलाल, रामनिवास पांडे, राजवंशी, चंद्र सिंह, भगवान दुबे, वीरेंद्र मिश्रा, मुक्तेश्वर मनी, राधा कृष्ण गुप्ता ,सुरेश कुशवाहा, अखिलेश तिवारी, ईश्वर दत्त, मिथिलेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


