महिलाओं के साथ अपराध में त्वरित करें कार्यवाही

Apr 08, 2026 02:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया में पुलिस उप महानिरीक्षक एस. चन्नप्पा ने अपराध नियंत्रण, निरोधात्मक कार्यवाही, मिशन शक्ति फेज-5 और कर्मयोगी कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित अपराधों में त्वरित कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया और पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म के अधिकतम उपयोग को प्रेरित किया।

महिलाओं के साथ अपराध में त्वरित करें कार्यवाही

देवरिया, निज संवाददाता मंगलवार को पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा ने पुलिस लाइन सभागार में अपराध, निरोधात्मक कार्यवाही, मिशन शक्ति फेज-5 तथा कर्मयोगी कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने जनपद में अपराध नियंत्रण की वर्तमान स्थिति, लंबित विवेचनाओं, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा निरोधात्मक कार्यवाहियों की प्रगति की गहन समीक्षा की।पुलिस उप महानिरीक्षक ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने को सतत निगरानी एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित की जाए। मिशन शक्ति फेज-5 द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा में कहा कि महिलाओं से संबंधित अपराधों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई की जाए।

कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के तहत पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास की स्थिति पर भी चर्चा की गई।सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का अधिकतम उपयोग करने को प्रेरित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह सहित समस्त थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।