ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश देवरियागोंड आदिवासी महासभा ने महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया

गोंड आदिवासी महासभा ने महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया

देवरिया। निज संवाददाता शहर के टॉउनहाल सभागार में गुरुवार को भारतवर्षीय गोंड आदिवासी...

गोंड आदिवासी महासभा ने महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया
हिन्दुस्तान टीम,देवरियाFri, 25 Jun 2021 04:32 AM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया। निज संवाददाता

शहर के टॉउनहाल सभागार में गुरुवार को भारतवर्षीय गोंड आदिवासी महासभा ने वीरांगना महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर समारोह का आयोजन किया। समाज के लोगों ने यह कार्यक्रम शौर्य दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित बहराइच के सांसद अक्षयवर लाल गोंड, सदर विधायक सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी और संगठन के प्रदेश महामंत्री रामधनी गोंड ने दीप प्रज्वलित करते हुए वीरांगना महारानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम में महारानी के पूर्वज और वंशजों के इतिहास पर आधारित पुस्तक महान गणराज्य गढ़ मंडला का लोकार्पण भी हुआ।

मुख्य अतिथि बहराइच के सांसद अक्षयवर लाल ने दलित एवं पिछड़े समाज के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की तरफ लोगों का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों को लोग हमेशा याद करते हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि गोंड़ समाज ने देश की रक्षा के लिए समय-समय पर अपनी कुर्बानियां दी हैं। जनपद में इस समाज के लोगों की समस्या प्राथमिकता से सुनी जाएंगी। संगठन के प्रदेश महामंत्री रामधनी गोड़ ने सभा में आए अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि गोंड़ जाति का इतिहास अपने आप में गौरवशाली रहा है। इस समाज के लोगों ने भारतीय सभ्यता, संस्कृति और अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए समय-समय पर अपने प्राणों की आहुति दी है। जिलाध्यक्ष मुंशी प्रसाद गोंड़ ने कहा कि हमें अपने संगठन को और मजबूत करना होगा। जिससे समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हो सके। इस दौरान उन्होंने सांसद और विधायक से जनपद में एकलव्य विद्यालय स्थापित कराने की मांग की। कार्यक्रम में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अनुसूचित जनजाति की सीट पर नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी और प्रधानों का स्वागत किया। इस दौरान रामविलास आर्य गोंड़, नंद लाल गोंड़, पप्पू गोंड़, बैजनाथ गोंड़, मदन गोंड़, रामाश्रय गोंड़, हृदयानंद गोंड़, विशाल गोंड़, राज कुमार गोंड़, अशोक गोंड़, जयनंद प्रसाद गोंड़, वकील गोंड़, राधेश्याम गोंड़, विनोद गोंड़, ब्रह्मानंद गोंड़, ओमप्रकाश गोंड़, ज्ञानेश शाह, लालमति, उषा, आशुतोष शाह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें