शांदी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, रचाई दूसरी शादी
Deoria News - तरकुलवा थाना क्षेत्र की एक युवती ने गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। युवक ने शादी से मुकर जाने के बाद युवती ने बारात रोकने की मांग की, लेकिन बारात निकल चुकी थी। युवती ने थाने में कार्रवाई की मांग की, लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ।

तरकुलवा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण व दूसरी जगह शादी करने का आरोप लगाया है। बुधवार को युवती ने युवक के बारात को भी रोकने की मांग की थी। इसको लेकर शुक्रवार को पूरे दिन थाने में पंचायत चली, लेकिन मामले में अभी भी कुछ निर्णय नहीं हो सका है। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक का गांव के ही एक युवती से पिछले पांच वर्षों से प्रेम- प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए थे।
कुछ समय बाद जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक मुकर गया। इस बीच युवक का शादी कहीं और तय हो गया। 25 फरवरी को युवक की जब बारात निकली तो उधर युवती तरकुलवां थाने पर पहुंच गई और पुलिस से बारात को रूकवाने की मांग करने लगी। पुलिस जब तक गांव पहुंची तब तक बारात निकल चुकी थी। वहीं देर रात को युवती बारात स्थल पर पहुंची और डायल 112 पुलिस को इसकी सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही शादी की सभी रस्म भी पूरी हो चुकी थी। उधर दुल्हन पक्ष के लोगों को जब इस बात की जानकारी हुई तो वे दुल्हन की विदाई करने से इनकार कर दिए। काफी बात- चीत होने के बाद भी दुल्हन पक्ष के लोग नहीं माने, जिसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। शुक्रवार को युवती ने फिर तरकुलवा थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया और थाने में घण्टों पंचायत चली, लेकिन उसके बाद भी कोई निर्णय नहीं निकल सका। थाना प्रभारी संजय सिंह चंदेल ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, दोनों पक्षों को सुबह बुलाया गया था। मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



