कमर्शियल सिलेंडरों की शुरू हुई डिलिवरी, धीरे-धीरे पूरा हो रहा बैकलॉग

Mar 21, 2026 09:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - युद्ध के कारण रसोई गैस की आपूर्ति में समस्या उत्पन्न हुई थी। लगभग 10 दिनों से कामर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति ठप थी। हालाँकि, अब स्थिति में सुधार हो रहा है, और पेट्रोलियम कंपनियाँ गुरुवार से सिलेंडरों की आपूर्ति शुरू कर रही हैं। इससे रेस्टोरेंटों और होटलों में राहत मिलेगी, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी समस्या बनी हुई है।

कमर्शियल सिलेंडरों की शुरू हुई डिलिवरी, धीरे-धीरे पूरा हो रहा बैकलॉग

देवरिया, निज संवाददाता। युद्ध चलते रसोई गैस को लेकर उत्पन्न हुए हालात के चलते एक तरफ जहां डिमांड के सापेक्ष गैस की आपूर्ति जिले में नहीं हो पा रही थी। वहीं कामर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह से लगभग 10 दिनों से ठप हो गई थी। लेकिन धीरे-धीरे अब स्थिति में सुधार होने के साथ ही पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा गुरुवार से कामर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति शुरू होने लगी है। आपूर्ति शुरू होने से रेस्टोरेंटों व होटलों में कुछ हालात सुधरेंगे। वहीं बैक लाग भी पूरा करने में विभाग जुटा है। रसोई गैस को लेकर लगभग दस दिनों पहले जो अफरा तफरी मची थी प्रशासन की कड़ाई के बाद धीरे-धीरे शहर में गैस गोदामों व डिलीवरी प्वाइंटों पर भीड़ नहीं दिख रही।

हालांकि अभी बैक लाग चल ही रहा है। जिसे पूरा करने में प्रशासन जुटा है। वहीं कंपनियों द्वारा बुकिंग की तिथि 25 दिन निर्धारित कर दिए जाने से भी लोग गैस घरों में स्टॉक नहीं कर पा रहे हैं। रसोई गैस की समस्या के चलते होटलों व रेस्टोरेंटों में कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं होने पर इस व्यवसाय पर संकट के बदल मंडरा रहे थे। इस बीच गुरुवार से कामर्शियल सिलेंडरों के पहुंचने से कुछ होटलों व रेस्टोरेंटों मालिकों को कुछ राहत मिलेगी। वहीं आपूर्ति के लिए मानक निर्धारित किया गया है कि साल में जिन कमर्शियल उपभोक्ताओं ने एक साल में जितना कमर्शियल सिलेंडर उठान किए हैं उसका 20 प्रतिशत ही कमर्शियल सिलेंडर उन्हें मिलेगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में गैस की स्थिति में बहुत सुधार नहीं हुआ है। अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति की समस्या बनी हुई है।घरेलू गैस के कमर्शियल उपयोग पर छापेमारीरसोई गैस को लेकर उत्पन्न हुई समस्या को लेकर आपूर्ति विभाग छापेमारी कर रहा है। प्रशासन इसे लेकर सख्त है और पकड़े जाने पर कार्रवाई भी कर रहा है। वहीं गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी को लेकर भी उपभोक्ता परेशान हैं। सर्वर नहीं चलने उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराने में दिक्कत हो रही है।---------ईद त्योहार के चलते पिछले एक सप्ताह से लगातार गैस के लिए गोदाम का चक्कर लगा रही हूं। लेकिन त्योहार के मौके पर भी सिलेंडर नहीं मिला है। इसके चलते दिक्कत होगी।राबिया खातून।ईद पर मेहमानों व रिश्तेदारों के साथ ही पास पड़ोस लोग एक दूसरे को ईद की बधाई देने पहुंचते हैं तो उनकी खातिरदारी में तरह-तरह के पसंदीदा व्यंजन तैयार किया जाता है। वहीं रसोई गैस समाप्त हो गया है त्योहार पर नहीं मिलने से लकड़ी पर ही खाना पकाना पड़ेगा।खालीकुन निशा।बुकिंग के बाद भी त्योहार में नहीं मिला भरा सिलेंडर:भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। युद्ध के चलते का त्योहार पर भी उपभोक्ताओं को समय से रसोई गैस नहीं मिल पा रही है। ईद त्योहार पर गैस के लिए मुस्लिम परिवारों को गैस के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। कस्बा के वार्ड नंबर दो निवासी वाजिद अली ने बताया कि उन्होंने कई दिन पहले गैस बुकिंग कराई थी और उम्मीद थी कि ईद से पहले सिलेंडर मिल जाएगा, लेकिन अब तक नहीं मिला। शहाबुद्दीन का कहना है कि गैस के लिए कई बार एजेंसी और कार्यालय का चक्कर लगाया, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। मजबूरी में उधार लेकर काम चलाना पड़ रहा है। वार्ड नंबर छह, पोखरापार निवासी अफजल अंसारी ने बताया कि उन्होंने 14 मार्च को बुकिंग कराई थी, लेकिन अब तक गैस नहीं मिली। ऐसे में ईद के दिन उन्हें लकड़ी पर खाना बनाना पड़ेगा। वार्ड नंबर दस के तबरेज आलम ने बताया कि गैस समाप्त हो गया है। एक सप्ताह पहले बुकिंग के बावजूद सिलेंडर नहीं मिला अब ईद पर लकड़ी का ही सहारा है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।