रसोई गैस की किल्लत से बंद हो गई फास्ट फूड की दुकानें
रामपुर कारखाना क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत बढ़ती जा रही है, जिससे फास्ट फूड की दुकाने बंद होने लगी हैं। गैस की आपूर्ति में देरी हो रही है और फेरी लगाने वाले भी घर लौटने लगे हैं। यह स्थिति आम उपभोक्ताओं और दुकानदारों दोनों के लिए कठिनाई पैदा कर रही है।

रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। रसोई गैस की किल्लत रामपुर कारखाना क्षेत्र में अब भारी पड़ने लगी है। चौक चौराहों पर लगने वाली फास्ट फूड की दुकान बंद होनी शुरू हो गई हैं। जबकि फेरी लगाकर सामान बेचने वाले रसोई गैस नहीं मिलने से घर वापस चले गए हैं।रामपुर कारखाना में चौराहा समेत डुमरी, गोरया घाट, पांडे चक, कोटवा मोड, रणछोड़ कुट्टी, बैजनाथपुर और श्यामपुर आदि चौराहे पर दर्जनों फास्ट फूड की दुकान लगती हैं। ईरान अमेरिका युद्ध के बाद से रसोई गैस की कीमत होनी शुरू हो गई थी। अब तो आलम यह है कि इंडियन गैस सेवा से लगभग 2 महीने बाद एक सिलेंडर की आपूर्ति हो रही है।
जबकि भारत गैस की बुकिंग भले ही 25 दिन पर हो जा रही हो गैस की आपूर्ति मिलने में डेढ़ से 2 महीने लग जा रहे हैं। रसोई गैस की किल्लत का खामियाजा क्षेत्र के आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ फास्ट फूड की दुकान चलाने वालों को भी भुगतनी पड़ रही है। मुख्य चौराहे पर फास्ट फूड की दुकान लगाने वाले चंदन और गोलू मद्धेशिया बताते हैं कि रसोई गैस की कीमत से घर पर भोजन बना ही मुश्किल हो गया है। एक महीने से फास्ट फूड की दुकान बंद है।फेरी लगाने वाले हो गए घर वापसरामपुर कारखाना क्षेत्र में बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के फेरी लगाने वाले सामान बेचते हैं। बर्तन, कपड़ा, प्लास्टिक के डिब्बे आदि सामान बेचने वाले रसोई गैस की किल्लत शुरू होने से पहले बहुतायत में दिखाई देते थे। फेरी लगाने वाले छोटे-छोटे सिलेंडर में गैस भरवा कर भोजन बनाते रहे हैं। लेकिन गैस की कीमत होती ही ब्लैक में गैस मिलना पूरी तरह बंद हो चुका है। इसके चलते फेरी लगाने वाले भी धीरे-धीरे अपने घर वापस होने शुरू हो गए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


