रसोई गैस की बुकिंग के बाद होम डिलीवरी भी पहुंचने में लग जा रहा दो सप्ताह का समय

Apr 18, 2026 09:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य नहीं है। बैकलॉक बढ़ने से होम डिलीवरी में दो सप्ताह से अधिक का समय लग रहा है। शादी-विवाह के सीजन में सिलेंडरों की मांग दोगुनी हो गई है। गैस गोदामों पर भीड़ बढ़ रही है और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रसोई गैस की बुकिंग के बाद होम डिलीवरी भी पहुंचने में लग जा रहा दो सप्ताह का समय

देवरिया, निज संवाददाता। घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति जिले में सामान्य नहीं हो पा रही है। दिन ब दिन बैकलॉक बढ़ने से रसोई गैस बुकिंग के बाद भी होम डिलीवरी पहुंचने में दो सप्ताह से अधिक का समय लग जा रहा है। वहीं शादी-विवाह का सीजन होने से दोगुने से भी अधिक सिलेंडरों की मांग बढ़ गई है। ऐसे में लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सिलेंडर लेने के लिए सुबह से ही गैस गोदामों पर भीड़ लग रही है। जिले में विभिन्न आयल कंपनियों के कुल 78 गैस एजेंसियां संचालित है। वहीं एक माह पूर्व अमेरिका इज़राइल ईरान के बीच जैसे जैसे युद्ध खींचता गया जिले में रसोई गैस का संकट गहराता गया।

वहीं युद्ध विराम होने के बाद भी जिले में रसोई गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी है। जिला पूर्ति विभाग से मिले आंकड़ों पर गौर करें तो गैस एजेंसियों का बैकलाक 1,04,055 तक पहुंच गया है। वहीं प्रतिदिन 18,927 घरेलू गैस सिलेंडरों की मांग है इसके सापेक्ष 11, 599 सिलेंडरों की आपूर्ति हो पा रही है। लगातार बैकलाक बढ़ने के चलते होम डिलीवरी गैस भी बुक करने पर पहुंचने में दो सप्ताह से भी अधिक तक का समय लग जा रहा है। इतना ही नहीं बुकिंग के तुरंत बाद भी गैस गोदाम से भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। जहां एक तरफ मांग के सापेक्ष आपूर्ति नहीं होने से बैकलॉक बढ़ता जा रहा है वहीं शादी विवाह का सीज़न होने से गैस सिलेंडरों की दोगुनी से भी अधिक मांग डिमांड बढ़ गई है। इसके चलते समस्या बढ़ गई है।गैस सिलेंडर लेने में लोगों का पसीना छूट रहा है। वहीं कामर्शियल सिलेंडरों की मांग के सापेक्ष आपूर्ति अधिक हो रही है। आंकड़ों के अनुसार प्रतिदिन जिले में ढाई सौ कामर्शियल सिलेंडरों की आवश्यकता है जिसके सापेक्ष 383 की आपूर्ति हो रही है कामर्शियल सिलेंडरों का बैकलॉक मात्र 30 है।जिले में पांच पेट्रोल पंप बंदजिले में विभिन्न आयल कंपनियों के कुल 202 पेट्रोल पंप संचालित हैं। जिनमें पांच पर डीजल पेट्रोल की उपलब्धता नहीं होने से बंद हैं। शुक्रवार तक जिले के पेट्रोल पंपों पर को 1370 किलोलीटर डीजल व 1185 किलोलीटर डीजल की उपलब्धता है।कोट-डिमांड के सापेक्ष आपूर्ति नहीं होने से बैकलॉक बढ़ गया है। जिससे दिक्कत बढ़ी है। गैस वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसकी पूरी मॉनिटरिंग की जा रही है। गैस की उपलब्धता के आधार पर नियमानुसार गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी की जा रही है।संजय कुमार पांडेय,जिला पूर्ति अधिकारी।रसोई गैस के लिए सुबह से लग रही लंबी लाइनेंसलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद।रसोई गैस वितरण व्यवस्था में बदलाव के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाने के बजाय वाहन के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर बनाए गए बूथों से वितरण किया जा रहा है। इस नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को सुबह से ही निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर अपने सिलेंडर के साथ लाइन में लगना पड़ रहा है। शुक्रवार को उपनगर के बापू इंटर कॉलेज के मैदान में टीचर कॉलोनी के उपभोक्ताओं के लिए बूथ लगाया गया, जहां लाइन में लगे लोगों को रसोई गैस सिलेंडर वितरित किए गए।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।