बैकलाग एक लाख के पार, गैस की किल्लत बरकरार

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया में गैस सिलेंडर का बैकलाग एक लाख के पार पहुँच गया है, जिससे गैस की किल्लत बनी हुई है। उपभोक्ता कई दिनों तक डीएसी नंबर के लिए चक्कर काट रहे हैं। शादी और तिलक के मौके पर लोग सिलेंडर के लिए डीएसओ ऑफिस में प्रार्थना पत्र दे रहे हैं, लेकिन कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो पा रही है।

बैकलाग एक लाख के पार, गैस की किल्लत बरकरार

देवरिया, निज संवाददाता। बुकिंग के बाद गैस सिलेंडर का बैकलाग एक लाख के पार पहुंच गया है। इससे गैस की किल्लत बरकरार है। बुकिंग के कई दिन बाद भी कंपनियां डीएसी नंबर नहीं भेज रही हैं। इसको लेकर डीएसी नंबर को उपभोक्ता एजेंसी चक्कर लगा रहे हैं। वहीं डीएसी नंबर मिलने के बाद भी समय से गैस की होम डिलेवरी नहीं हो रही है। वहीं बुकिंग के बाद बिना गैस मिले ही उपभोक्ताओं की डिलेवरी दिखा जा रही है। एक महीने से अधिक समय बाद भी गैस सिलेंडर की किल्लत से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। सिलेंडर को उपभोक्ताओं को कई स्तरों पर जूझना पड़ रहा है।

शहरी क्षेत्र में बुकिंग एक सिलेंडर पर 25 दिन, दो सिलेंडर पर 35 दिन तथा ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन का नियम लागू किया गया है। लेकिन बुकिंग के बाद डीएसी नंबर मिलने में कई दिन लग जा रहा है। डीएसी नंबर मिलने के बाद गैस की होम डिलेवरी,गोदाम से उपलब्ध कराने को उपभोक्ताओं को एजेंसी व डिलेवरी प्वाइंट का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे बुजुर्ग व जिनके घर पुरूष सदस्य नहीं हैं उन्हे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बुकिंग के 10-15 दिन बाद भी लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहा है। मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं होने से गैस एजेंसियों का बैकलाग बढ़जा रहा है। पिछले चार दिनों से बैकलाग एक लाख से पार चल रहा है। कामर्शियल का भी एक दर्जन से अधिक बैकलाग है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।शादी, तिलक में सिलेंडर को पहुंचे डीएसओ आफिसशादी,तिलक में सिलेंडर को लेकर लोग काफी परेशान हैं। वह कार्ड के साथ प्रार्थना पत्र लेकर डीएसओ ऑफिस में सिलेंडर मांगने को पहुंच रहे हैं। एक सप्ताह में इनकी संख्या बढ़कर करीब दो सौ तक पहुंच गयी है। जिनके घर शादी, तिलक है उन्हे भोजन बनाने के लिए सिलेंडर की चिंता सता रही है। शनिवार को भटनी के बलुआ अफगान निवाी रामगुलाम गोड़, देसही देवरिया के धमउर निवासी अमित पटेल, श्रीनगर बैकुठपुर निवासी फणीन्द्र नाथ पाण्डेय ने जिला पूर्ति अधिकारी को शादी के कार्ड के साथ प्रार्थना पत्र देकर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की। एक सप्ताह में करीब दो सौ लोग शादी, तिलक में सिलेंडर के लिए डीएसओ आफिस को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगा चुके हैं। लेकिन शादी के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने आपूर्ति विभाग भी लोगों की बहुत मदद नहीं कर पा रहा है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।